मनोरंजन » रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर ने दी धमकी, VPN का यूज कर कई लोगों किया था मैसेज

रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर ने दी धमकी, VPN का यूज कर कई लोगों किया था मैसेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणवीर सिंह को हाल में एक व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज के जरिए धमकी मिली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में रणवीर सिंह को धमकी वाले ऑडियो मैसेज में आवाज लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हरि चंद उर्फ हैरी बॉक्सर की लग रही है. हैरी बॉक्सर ने पहले भी VPN के जरिए धमकी भरा ऑडियो मैसेज दूसरे लोगो को भी भेजा है.

BiG UPDATE: रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर ने दी धमकीZoom

रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के करीबी से मिली धमकी. (फाइल फोटो)

मुंबई. रणवीर सिंह को हाल में एक व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज के जरिए धमकी मिली थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में रणवीर सिंह को धमकी वाले ऑडियो मैसेज में आवाज लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हरि चंद उर्फ हैरी बॉक्सर की लग रही है. हैरी बॉक्सर ने पहले भी VPN के जरिए धमकी भरा ऑडियो मैसेज दूसरे लोगों को भी भेजा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. सिर्फ रणवीर को ही नहीं सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी भरा मेल आया था. पुलिस दोनों ही मामले को जोड़कर देख रही है.

रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए भेजा गया व्हाट्सएप वॉयस नोट वीपीएन के जरिए भेजा गया था. इससे पहले एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान छुपाई गई है. रणवीर को धमकी व्हाट्सएप वॉयस नोट के रूप में मिली थी. रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, क्योंकि वॉयस नोट में करोड़ों रुपये की मांग की गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है.

इससे पहले भी एक सेलिब्रिटी को धमकी मिली थी, सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी धमकी भरा ईमेल मिला था. यह ईमेल प्रोटॉन ईमेल के जरिए भेजा गया था. ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और धमकी दी. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने प्रोटॉन ईमेल के इस्तेमाल को लेकर खुलासा किया.

आयुष शर्मा का मामला भी मुंबई में सेलिब्रिटीज के खिलाफ अपराधों की लंबी सूची में एक और नाम जुड़ गया है. पहले निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे से लाई गई थी. यह गाड़ी पुणे के एक व्यक्ति की थी, जिसने कुछ दिन पहले इसे गिरफ्तार आरोपी आदित्य गायकी को 30,000 रुपये में बेच दिया था.

फायरिंग में इस्तेमाल की गई गाड़ी पुणे के एक व्यक्ति की थी, जिसने कुछ दिन पहले इसे गिरफ्तार आरोपी आदित्य गायकी को 30,000 रुपये में बेच दिया था. बाद में आदित्य गायकी और एक अन्य आरोपी समर्थ पोमाजी ने गाड़ी मुंबई के जुहू इलाके में तय जगह पर छोड़ दी थी. क्राइम ब्रांच के अनुसार, गाड़ी खरीदकर मुंबई पहुंचे लोग नहीं जानते थे कि शूटर कौन है. बाद में शुबम लोंकार ने शूटर को गाड़ी उठाने और फायरिंग करने का आदेश दिया.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी