Last Updated:
अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन कीफिल्म ‘भूत बंगला’ अब अपनी तय तारीख से पहले यानी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कॉमेडी और हॉरर के इस जबरदस्त संगम में परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट को प्रीपोन करना मेकर्स की स्ट्रेटजी लगती है, जो बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से टकराएगी.

सलमान खान-अक्षय कुमार की फिल्में अगले साल अप्रैल में रिलीज होंगी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बेहद खुशी की खबर सामने आई है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे प्रीपोन करते हुए 10 अप्रैल 2026 को रिलीज करने का फैसला किया है. गौरतलब है कि सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज करने की योजना है. यानी दोनों सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगी. रिलीज की तारीख को लगभग एक महीना पहले खिसकाना फिल्म जगत में एक पॉजिटिव कदम माना जा रहा है. इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त रोमांच देखा जा रहा है, क्योंकि वे अक्षय कुमार को उनके पसंदीदा कॉमेडी जॉनर में वापस देखने के लिए बेताब हैं.
रिलीज डेट में फेरबदल के पीछे अक्षय कुमार का बिजी और असरदार थिएट्रिकल कैलेंडर बताया जा रहा है. मेकर्स चाहते हैं कि अक्षय की हर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर समय और स्पेस मिले, ताकि एक फिल्म की परफॉर्मेंस दूसरी फिल्म के कलेक्शन पर असर न डाल सके. ‘भूत बंगला’ को 10 अप्रैल को रिलीज करने से फिल्म को अप्रैल के शुरुआती हफ्तों और छुट्टियों का फायदा मिलेगा. यह निर्णय दर्शकों की बढ़ती मांग और फिल्म को लेकर बने जबरदस्त बज को देखते हुए लिया गया है, जिससे यह पक्का हो सके कि दर्शक अक्षय कुमार के इस अनूठे एंटरटेनमेंट का लुत्फ बिना किसी अन्य बड़ी फिल्म के क्लैश के उठा सकें.
परेश रावल और राजपाल यादव का भी अहम रोल
‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार ने अतीत में ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’ और ‘गरम मसाला’ जैसी कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्में दी हैं, इसलिए दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर हैं. इस फिल्म में केवल अक्षय ही नहीं, बल्कि परेश रावल और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी शामिल हैं, जो कॉमेडी के लेवल को कई गुना बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में तब्बू और वामिका गब्बी की मौजूदगी ने इसकी स्टार-कास्ट को और भी दिलचस्प बना दिया है, जिससे यह एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर नजर आ रही है.
हॉरर-कॉमेडी जॉनर में गढ़ेंगे नए पैमाने
फिल्म का निर्माण एकता आर कपूर, शोभा कपूर और स्वयं अक्षय कुमार ने किया है. ‘भूत बंगला’ न केवल अक्षय कुमार के करियर की एक अहम फिल्म साबित हो सकती है, बल्कि यह हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नए पैमाने गढ़ने का दम रखती है. अब जब रिलीज की तारीख 10 अप्रैल 2026 तय हो चुकी है, तो सिनेमा प्रेमियों ने अभी से अपनी कैलेंडर डेट्स मार्क कर ली हैं. अक्षय कुमार एक बार फिर साबित करने के लिए तैयार हैं कि बड़े पर्दे पर हंसी और डर का संगम उनसे बेहतर कोई और पेश नहीं कर सकता.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
February 07, 2026, 22:46 IST





