मनोरंजन » कैंसर से जंग हार गए रॉक स्टार ब्रैड अर्नोल्ड, 47 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, म्यूजिक की दुनिया में शोक की लहर

कैंसर से जंग हार गए रॉक स्टार ब्रैड अर्नोल्ड, 47 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, म्यूजिक की दुनिया में शोक की लहर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मशहूर रॉक बैंड ‘3 डोर्स डाउन’ के लीड सिंगर और बुलंद आवाज के मालिक ब्रैड अर्नोल्ड का 47 साल की उम्र में निधन हो गया है. वह पिछले काफी समय से स्टेज 4 किडनी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन अफसोस कि वह यह जंग हार गए. साल 2000 के दौर में Kryptonite जैसे सुपरहिट गानों से रॉक म्यूजिक को घर-घर पहुंचाने वाले ब्रैड ने शनिवार को अंतिम सांस ली. उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

ख़बरें फटाफट

कैंसर से जंग हार गए रॉक स्टार ब्रैड अर्नोल्ड, 47 साल की उम्र में ली अंतिम सांसZoom

3 डोर्स डाउन बैंड के लीड सिंगर थे ब्रैड अर्नोल्ड.

नई दिल्ली. रॉक म्यूजिक को एक नई पहचान देने वाले मशहूर सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड का शनिवार को निधन हो गया है. उन्होंने 47 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी बेबाक गायकी और अनूठी आवाज ने उस दौर के युवाओं के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी. ग्रैमी नॉमिनेटेड बैंड ‘3 डोर्स डाउन’ के लीड सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड ने कुछ महीनों पहले खुलासा किया था कि वह स्टेज 4 किडनी कैंसर से जूझ रहे हैं. बैंड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की है, जिससे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

बैंड जारी बयान में कहा, ‘ब्रैड अर्नोल्ड ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ते हुए अपनी अंतिम सांस ली. उन्होंने सोते समय अपनों के बीच बड़े ही सुकून से दुनिया को अलविदा कहा. 3 Doors Down बैंड के सफर की शुरुआत 1995 में मिसिसिपी से हुई थी, लेकिन इन्हें असली पहचान मिली साल 1999 में आए इनके सुपरहिट गाने Kryptonite से.

15 साल की उम्र में लिखा था गाना

यह गाना इतना हिट हुआ कि बैंड को ग्रैमी नॉमिनेशन तक ले गया. दिलचस्प बात यह है कि ब्रैड ने यह गाना महज 15 साल की उम्र में अपनी मैथ्स क्लास के दौरान एक कागज पर लिख डाला था. उनका पहला एल्बम, द बेटर लाइफ कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 60 लाख से ज्यादा कॉपी बिकीं. इसके बाद साल 2003 में आए गाने When I’m Gone के लिए बैंड को दूसरा ग्रैमी नॉमिनेशन मिला, जिसने रॉक म्यूजिक की दुनिया में उनकी जगह हमेशा के लिए पक्की कर दी.

अपने गानों से फैंस के दिलों को छू लेते थे ब्रैड अर्नोल्ड

ब्रैड अर्नोल्ड के प्रभाव को याद करते हुए बैंड ने कहा कि उन्होंने रॉक म्यूजिक को एक नई पहचान दी थी. उनकी खासियत यह थी कि वह बेहद सीधे और सरल शब्दों में दिल छू लेने वाली बातें लिखते थे, जिनसे आम इंसान खुद को जुड़ा हुआ महसूस करता था. उन्होंने पोस्ट-ग्रंज म्यूजिक को घर-घर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.

बी लाइक दैट गाना बना ‘अमेरिकन पाई 2’ का हिस्सा

अपने शानदार करियर के दौरान 3 Doors Down ने कुल 6 स्टूडियो एल्बम रिलीज किए, जिनमें 2016 में आई ‘अस एंड द नाइट’ आखिरी थी. उनके कई गाने जैसे ‘लूजर’, ‘डक एंड रन’ और बी लाइक दैट चार्टबस्टर रहे. खासतौर पर बी लाइक दैट गाना तो 2001 की मशहूर फिल्म ‘अमेरिकन पाई 2’ के साउंडट्रैक का भी हिस्सा बना था, जिसे आज भी फैंस बड़े चाव से सुनते हैं.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

कैंसर से जंग हार गए रॉक स्टार ब्रैड अर्नोल्ड, 47 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी