मनोरंजन » रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग में वापसी, सुशांत केस के 6 साल बाद नई शुरुआत

रिया चक्रवर्ती की एक्टिंग में वापसी, सुशांत केस के 6 साल बाद नई शुरुआत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद एक्टिंग में वापसी कर ली है. वो हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज से कमबैक करने को तैयार हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे एक मुश्किल सफर बताया. रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि वो पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ने को तैयार हैं. वो प्यार की तलाश में हैं.

ख़बरें फटाफट

प्यार की तलाश में रिया चक्रवर्ती! सुशांत की मौत के 6 साल बाद मूव ऑन को तैयारZoom

रिया चक्रवर्ती एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं.

नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को कानूनी पचड़े के साथ ही हर तरफ होने वाली ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. उन्हें सोशल मीडिया पर न जाने क्या-क्या कहा गया और खूब ट्रोल किया गया था. एक्टर की मौत को इस साल जून में 6 साल होने वाले हैं और अब इस घटना के लंबे अरसे बाद रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने को तैयार हैं. एक्टिंग में दोबारा कदम रख रहीं एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने प्यार के लिए अपने दिल के दरवाजे खुले रखे हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद जिंदगी की एक नए सिरे से शुरुआत करने पर अपनी राय रखी. वो कहती हैं कि उन्हें लगभग 7 साल से काम नहीं मिल रहा था. उन्हें ये लगने लगा था कि अब उन्हें एक्टिंग का सपना छोड़ना पड़ेगा जो उनके लिए एक आसान काम नहीं था.

एक्टिंग कमबैक कर रहीं रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि वो हमेशा से एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं औऱ अपने उस सपने को अपनी आंखों के सामने टूटते देखना उनके लिए आसान नहीं था. वो बताती हैं कि उन्हें एक्टिंग को भुलाने के लिए थेरेपी लेनी पड़ी. एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें हंसल मेहता ने अपनी अपकमिंग सीरीज ऑफर की थी तो उन्होंने पहले इस रिजेक्ट कर दिया था.

हंसल मेहता के शो में आएंगी नजर

वो बताती हैं, ‘हंसल सर और राइटर ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या रोक रहा है. मैंने उन्हें बताया कि मैंने एक्टिंग छोड़ दी है, तो उन्होंने कहा कि इस वजह से मुझे ये करना चाहिए, फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा करूं या नहीं. अब मुझे खुशी है कि मैंने हां कहा, सेट पर आना अलग अनुभव था, पिछले सात सालों में बहुत कुछ बदल गया है. ये बिल्कुल साइकिल चलाने जैसा है, जिसे आप कभी नहीं भूलते’.

अपनी जिंदगी के बारे में आगे रिया ने कहा कि वो प्यार के लिए भी अपने दिल का दरवाजा खुला रखती हैं. आज भी उनका मानना है कि प्यार बहुत ही खूबसूरत चीज है और वो अपनी लाइफ में प्यार को दोबारा मौका देना चाहती हैं क्योंकि वो प्यार में भरोसा रखती हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

प्यार की तलाश में रिया चक्रवर्ती! सुशांत की मौत के 6 साल बाद मूव ऑन को तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी