मनोरंजन » सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बैंक बैलेंस में भी नंबर 1 हैं ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है नेट वर्थ

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बैंक बैलेंस में भी नंबर 1 हैं ऐश्वर्या राय, पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है नेट वर्थ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन न सिर्फ अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वह इंडस्ट्री की असली क्वीन हैं. उनकी नेटवर्थ पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है. जहां अभिषेक फिल्मों और स्पोर्ट्स बिजनेस से करोड़ों कमाते हैं, वहीं ऐश्वर्या का ग्लोबल ब्रैंड वैल्यू और बरसों का फिल्मी करियर उन्हें दौलत के मामले में बहुत आगे ले जाता है. 800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन ऐश्वर्या ने साबित कर दिया है कि वह बैंक बैलेंस के मामले में भी नंबर 1 हैं.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सबसे रसूखदार और अमीर कपल्स में होती है. अपनी शानदार फिल्मों और बड़े ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए मशहूर इस जोड़ी ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है. उनकी इस दौलत के पीछे सफल फिल्मी करियर के साथ-साथ लग्जरी रियल एस्टेट में भारी निवेश का बड़ा हाथ है.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

अभिषेक बच्चन ने ‘धूम’, ‘गुरु’ और ‘बंटी और बबली’ जैसी हिट फिल्में देने वाले अभिषेक सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं. सेलिब्रिटी नेट वर्थ के मुताबिक, अभिषेक की कुल संपत्ति करीब 33-34 मिलियन डॉलर (लगभग 280 करोड़ रुपये से ज्यादा) है. एक्टिंग और प्रोडक्शन के अलावा वह स्पोर्ट्स बिजनेस (जैसे प्रो-कबड्डी और फुटबॉल टीम) से भी मोटी कमाई करते हैं.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम दुनिया की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शुमार है. साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने वाली ऐश्वर्या ने हिंदी और तमिल सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. लगभग 28 सालों से पर्दे पर राज कर रहीं ऐश्वर्या की नेट वर्थ करीब 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 800 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है. फिल्मों के साथ-साथ दुनिया के बड़े ब्रैंड्स उनके चेहरे पर करोड़ों का दांव लगाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

फिल्मों के अलावा अभिषेक बच्चन को खेल की दुनिया से भी खासा लगाव है. साल 2014 में उन्होंने प्रो कबड्डी लीग की टीम ‘जयपुर पिंक पैंथर्स’ खरीदकर स्पोर्ट्स बिजनेस में कदम रखा था, जिसकी वैल्यू आज काफी बढ़ चुकी है. इसके अलावा, वह इंडियन सुपर लीग की मशहूर फुटबॉल टीम ‘चेन्नईयिन एफसी’ के भी सह-मालिक हैं.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो वह लंबे समय से ग्लोबल ब्यूटी ब्रैंड L’Oreal Paris की ग्लोबल एंबेसडर हैं. वह पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इंटरनेशनल ब्रैंड ने पूरी दुनिया में अपना चेहरा बनाया. उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

अभिषेक और ऐश्वर्या का कार कलेक्शन भी किसी राजसी काफिले से कम नहीं है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक बच्चन के पास जगुआर XJ, मर्सिडीज बेंज S500, बेंटले CGT और रेंज रोवर वोग जैसी एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियां खड़ी हैं. वहीं, ऐश्वर्या राय भी लग्जरी के मामले में पीछे नहीं हैं. उनके पास भी मर्सिडीज बेंज S500 और बेंटले CGT जैसी महंगी कारें मौजूद हैं.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

करीब 40 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने शोहरत के साथ-साथ जमकर दौलत भी कमाई है. उनकी 800 करोड़ की संपत्ति पति अभिषेक बच्चन से भी कहीं ज्यादा है. दोनों की टोटल नेट वर्थ 100 करोड़ से अधिक है.

Aishwarya Rai vs Abhishek Bachchan Net Worth, Who is richer Aishwarya or Abhishek?, Aishwarya Rai Bachchan Wealth 2026, Abhishek Bachchan Business and Investments, Aishwarya Rai Brand Endorsement Fees, ऐश्वर्या राय बच्चन नेट वर्थ, अभिषेक बच्चन की कुल संपत्ति, ऐश्वर्या बनाम अभिषेक नेट वर्थ, बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल, ऐश्वर्या राय की कमाई

बॉलीवुड का यह पावर कपल रियल एस्टेट में निवेश करने का भी बड़ा शौकीन है. इनके पास दुबई के ‘सेंचुरी फॉल्स’ में 16 करोड़ रुपये का एक बेहद आलीशान विला है. वहीं मुंबई में भी इनके पास कई हाई-राइज अपार्टमेंट्स हैं, जिनमें बोरीवली में 6 फ्लैट्स और मुलुंड में मौजूद कई महंगी प्रॉपर्टीज शामिल हैं.

homeentertainment

सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बैंक बैलेंस में भी नंबर 1 हैं ऐश्वर्या राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी