Last Updated:
दिशा पाटनी शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘पान की दुकान’ में दिशा का देसी अंदाज फैंस को चौंका रहा है. सलवार-सूट में नजर आईं दिशा पहली बार फुल देसी लुक में दिखीं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज की आवाज़ व गुलजार के बोल गाने को खास बनाते हैं. 24 घंटे में 10 लाख व्यूज पाने वाला यह गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है.

दिशा पाटनी का देसी लुक छा गया है.
नई दिल्ली. दिशा पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका ग्लैमरस अवतार नहीं बल्कि बिल्कुल उल्ट एक सादा, देसी और दिल जीत लेने वाला लुक है. शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आने जा रहीं दिशा हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘पान की दुकान’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में आ गई हैं. इस गाने में दिशा को सलवार-सूट में देखकर फैंस हैरान भी हैं और खुश भी क्योंकि यह उनका अब तक का सबसे अलग अंदाज माना जा रहा है
7 फरवरी को रिलीज हुए इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. आमतौर पर वेस्टर्न और बोल्ड लुक्स में नजर आने वाली दिशा पहली बार पूरी तरह देसी अवतार में दिखीं. खुले बाल, सादा मेकअप और सूट-सलवार में उनकी सादगी ने फैंस को ‘440 वोल्ट का झटका’ दे दिया. कई यूजर्स का कहना है कि दिशा इस लुक में पहले से कहीं ज्यादा ग्रेसफुल और फ्रेश लग रही हैं.
दिशा पाटनी के लुक की हो रही चर्चा
‘पान की दुकान’ सिर्फ लुक की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी दमदार टीम के कारण भी खास है. इस गाने को आवाज दी है सुखविंदर सिंह और रेखा भारद्वाज ने, जबकि इसके बोल लिखे हैं गुलजार ने. विशाल भारद्वाज के संगीत और गुलजार के लिरिक्स का मेल गाने को एक क्लासिक फील देता है, जो आज के फास्ट म्यूजिक ट्रेंड से अलग नजर आता है.
View this post on Instagram





