Last Updated:
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एक्स पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक पर खुलकर बात की. वो कहते हैं कि तलाक के बाद से उनकी मेंटल हेल्थ सुधर गई है. पहले उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा था. शादी से बाहर निकलने का फैसला ही उनके लिए हीलिंग का टर्निंग पॉइंट बना. उन्होंने कहा कि अलगाव के बाद ही उन्हें खुद को बेहतर समझने और मानसिक रूप से मजबूत होने का मौका मिला.

इमरान खान ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी.
नई दिल्ली. आमिर खान के भांजे इमरान खान ने एक लंबे अरसे बाद पर्दे पर वापसी की है. वो वीर दास के साथ फिल्म हैप्पी पटेल में नजर आए. पर्दे पर कमबैक के बाद से इमरान खान एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं. हालिया इंटरव्यू में इमरान खान कहते हैं कि एक्स वाइफ अवंतिका मलिक के साथ उनक रिश्ता कुछ अच्छा नहीं चल रहा था जिसका साफ असर उनके मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा था. पत्नी से अलग होने के बाद उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार आया है.
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान कहते हैं, एक्स पत्नी अवंतिका मलिक के साथ उनका रिश्ता हेल्दी और संतुलित नहीं था. उनका रिलेशनशिप काफी कम उम्र में शुरू हुआ था. वो दोनों महज 17-18 साल के थे जब उनका रिलेशनशिप स्टार्ट हुआ था. उस उम्र में उन्हें पता नहीं था कि रिश्ता संतुलित कैसे होता है.
शादी के 9 साल बाद टूटा था रिश्ता
इमरान और अवंतिका की मुलाकात टीनएज में हुई थी. कई साल तक डेट करने के बाद कपल ने 16 जनवरी 2010 को करजत में सगाई कर ली थी जिसके बाद दोनों मामा आमिर खान के घर पर शादी के बंधन में बंध गए थे. 2013 में वे बेटी इमारा के माता-पिता बने. हालांकि 2019 में दोनों के अलग रहने की खबरें सामने आईं और उसी साल उनका तलाक भी औपचारिक रूप से पूरा हो गया.
पत्नी से तलाक के बाद सुधरी इमरान खान की मेंटल हेल्थ
वो कहते हैं कि लोगों को लगता हैं कि एक्स वाइफ से तलाक के बाद उनकी मेंटल हेल्थ बिगड़ गई, लेकिन सच इसके बिलकुल विपरीत है. वो कहते हैं कि उस रिश्ते से निकलने के बाद उनके मेंटल हेल्थ सुधरी है. इमरान खान ने माना कि इस पूरी चीज में किसी की गलती नहीं थी. बस वो लोग उस वक्त इतने समझदार नहीं थे कि चीजों को सही से परख सकें.
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान एक लंबे ब्रेक के बाद फिर से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रख रहे हैं. करीब दस साल से ज्यादा समय बाद वह फिल्मों में सक्रिय वापसी कर रहे हैं. साल की शुरुआत में उन्होंने अपने करीबी दोस्त वीर दास की निर्देशित फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ में एक खास कैमियो किया था, जिससे फैंस को उनकी झलक देखने को मिली. अब इमरान पूरी तैयारी के साथ लीड रोल में वापसी कर रहे हैं. वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आएंगे, जो इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और उनके करियर के नए चैप्टर की शुरुआत मानी जा रही है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 09, 2026, 08:16 IST





