विदेश » Kim Jong Un daughter Kim Ju Ae | Kim Jong Un Successor | Kim Jong Un daughter Role in Government | किम जोंग उन की बेटी जू ए | किम जोंग उन की उत्तराधिकारी

Kim Jong Un daughter Kim Ju Ae | Kim Jong Un Successor | Kim Jong Un daughter Role in Government | किम जोंग उन की बेटी जू ए | किम जोंग उन की उत्तराधिकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के खूंखार तानाशाह किम जोंन उन ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है. हाल ही में दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) ने गुरुवार को दावा किया है कि किम जोंग उन ने अपनी टीनएजर बेटी, किम जू ए, को आधिकारिक तौर पर अपना उत्तराधिकारी बनाने का फैसला कर लिया है. पिछले कुछ महीनों से जू ए पब्लिक इवेंट्स में लगातार नजर आ रही हैं. वो सितंबर 2025 में पहली विदेश यात्रा पर बीजिंग पहुंची थी. तब से ही खबरें आ रही हैं कि किम जोंग उन के बाद उत्तर कोरिया पर उनकी बेटी ही राज करेगी.

किम जोंग उन तोड़ेंगे उत्तर कोरिया की परंपरा

बताया जा रहा है कि किम जोंग उन अपनी बेटी को लंबे समय से तैयार कर रहे थे. जिस उत्तर कोरिया में आज तक कोई महिला शासक नहीं रही, वहां अब 13 साल की लड़की अगली सर्वोच्च नेता के रूप में उभर रही है.

NIS ने सांसदों को बताया कि जू ए को अब ‘उत्तराधिकारी डेजिगनेशन’ के चरण में माना जा रहा है. का अर्थ है कि उन्हें न केवल ट्रेन किया जा रहा है, बल्कि अब वे सरकारी नीतियों पर अपनी राय भी देने लगी हैं’.

जू ए के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं हैं लेकिन वो हर पब्लिक इवेंट पर अपने पिता की कठोर इमेज को थोड़ा सॉफ्ट करने के लिए मौजूद रहती हैं. उत्तर कोरिया में लंबे बाल रखने की इजाजत नहीं है लेकिन जू ए हर इवेंट पर लंबे बालों में नजर आई हैं. उनके देश में जो कपड़े ज्यादातर लोगों की पहुंच से बाहर हैं, जू ए वैसे डिजाइनर आउटफिट में दिखाई देती हैं.

सितंबर 2025 में किम जोंग उन अपनी बेटी को अपने साथ चीन ले गए थे. बीजिंग रेलवे स्टेशन पर किम के ठीक पीछे उनका खड़ा होना और चीनी अधिकारियों के साथ उनकी प्रोटोकॉल वाली मुलाकातें टीएजर लड़की की बढ़ती पावर का प्रतीक है.

किस तारीख को होने वाला है ऐलान?

जू ए को अक्सर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) परीक्षणों और सैन्य परेडों में अपने पिता के हाथ में हाथ डाले देखा गया है. हालिया तस्वीरों में वे अपने पिता के बगल में चलती नजर आती हैं, न कि उनके पीछे, जो उत्तर कोरिया में उनकी बराबरी के दर्जे का सबूत है. इसके अलावा इस महीने के अंत में होने वाले ‘वर्कर्स पार्टी कांग्रेस’ पर दुनिया की नजरें टिकी हैं. यह पांच साल में एक बार होने वाला सबसे बड़ा आयोजन है, जहां जू ए को कोई आधिकारिक पद या उपाधि दी जा सकती है.

बालों और कपड़ों से अलग

जू ए के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं हैं लेकिन वो हर पब्लिक इवेंट पर अपने पिता की कठोर इमेज को थोड़ा सॉफ्ट करने के लिए मौजूद रहती हैं. उत्तर कोरिया में लंबे बाल रखने की इजाजत नहीं है लेकिन जू ए हर इवेंट पर लंबे बालों में नजर आई हैं. उनके देश में जो कपड़े ज्यादातर लोगों की पहुंच से बाहर हैं, जू ए वैसे डिजाइनर आउटफिट में दिखाई देती हैं.

किम जोंग उनका बेटा भी है?

माना जाता है कि किम जोंग उन का एक बड़ा बेटा भी है, लेकिन उसे कभी भी जनता के सामने नहीं लाया गया. किम जोंग उन की पावरफुल बहन, किम यो जोंग, ने पहले ही दिखा दिया है कि किम परिवार की महिलाएं शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी