मनोरंजन » ‘डॉन 3’ विवाद में नया मोड़, ऋतिक रोशन बनेंगे नए डॉन? रणवीर सिंह को रिप्लेस करने की खबरों का हुआ पर्दाफाश!

‘डॉन 3’ विवाद में नया मोड़, ऋतिक रोशन बनेंगे नए डॉन? रणवीर सिंह को रिप्लेस करने की खबरों का हुआ पर्दाफाश!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘डॉन 3’ को लेकर बॉलीवुड के गलियारों में चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जब से रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने की खबर आई है, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि क्या ऋतिक रोशन इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मेकर्स ऋतिक को लाने की तैयारी में थे, लेकिन अब ऋतिक के करीबी सूत्र ने इन बातों को पूरी तरह सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि ऋतिक को कभी ‘डॉन 3’ के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया. अब फैंस के बीच यह सस्पेंस और गहरा गया है कि आखिर अगला ‘डॉन’ कौन होगा.

ख़बरें फटाफट

ऋतिक रोशन बनेंगे नए डॉन? रणवीर सिंह को रिप्लेस करने की खबरों का हुआ पर्दाफाश!Zoom

ऋतिक रोशन को ‘डॉन 3’ में कास्ट करने वाले थे मेकर्स?

नई दिल्ली. फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच ऋतिक रोशन का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है. लोग कयास लगाने लगे कि क्या ऋतिक इस फिल्म का हिस्सा होंगे? लेकिन अब इन तमाम खबरों पर पूरी तरह विराम लग चुका. दरअसल, खबरें आ रही थीं कि रणवीर सिंह को रिप्लेस करने के लिए ऋतिक रोशन से संपर्क किया गया था, लेकिन करीबी सूत्र ने इसे कोरी अफवाह बताया है.
एचटी सिटी के साथ बातचीत में सोर्स ने बताया कि इन बातों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. रणवीर के बाद ‘डॉन 3’ के लिए ऋतिक को कोई अप्रोच नहीं किया गया था. यह सफाई उस वक्त आई है, जब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच मनमुटाव की खबरें हर तरफ फैली हुई हैं.

‘डॉन 3’ से क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में खुद को ‘डॉन 3’ से अलग कर लिया था. तब से ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर और प्रोडक्शन हाउस के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. कहा तो यहां तक जा रहा है कि रणवीर इस बात से नाराज थे कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर रही थीं, तब मेकर्स बार-बार डॉन 3 की शूटिंग टाल रहे थे. एक आरोप यह भी लगा कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर को बताए बिना ऋतिक रोशन से हाथ मिलाने की कोशिश की थी और जब रणवीर की फिल्म ‘धुरंधर’ सुपरहिट हो गई, तब जाकर मेकर्स दोबारा उनके पास आए.

मेकर्स के पास नहीं बचता कोई रास्ता

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में रणवीर के फिल्म छोड़ने के बाद चौंकाने वाली बातें सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरी बातचीत का मकसद किसी एक इंसान को दोषी ठहराना नहीं था, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी समस्या पर चर्चा करना था. मुद्दा यह था कि जब कोई फिल्ममेकर प्री-प्रोडक्शन पर करोड़ों रुपये खर्च कर देता है और ऐन मौके पर लीड एक्टर फिल्म छोड़ दे, तो उसके पास क्या रास्ते बचते हैं? मेकर्स ने इस मुद्दे को एक्टर्स के नजरिए से भी देखा और इस पर विचार किया कि भविष्य में ऐसी स्थितियों से बचने के लिए क्या सुरक्षा नियम बनाए जा सकते हैं.

‘डॉन 3’ में ऋतिक रोशन को लाना चाहते थे मेकर्स?

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रणवीर सिंह का मानना था कि फरहान अख्तर स्क्रिप्ट को लेकर मिलने वाले फीडबैक के लिए कभी तैयार नहीं थे और उन्हें कहानी में कुछ बदलावों या सब-प्लॉट्स को जोड़ने से भी दिक्कत थी. रणवीर ने यह संगीन आरोप भी लगाया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट उनकी पीठ पीछे ऋतिक रोशन को लाने की जुगत में था और जब उनकी फिल्म धुरंधर हिट हो गई, तब मेकर्स ने उनके नाम का फायदा उठाने के लिए फिर से उनसे संपर्क किया. फिलहाल, इन दावों को लेकर एक्सेल एंटरटेनमेंट या फरहान अख्तर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी