Last Updated:
एक्टर और प्रोड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत ने अपनी लाइफ की जर्नी शुरू कर दी है. हाल में उन्होंने बड़ी सादगी और परंपराओं के साथ शादी की. शादी की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं. इस शादी में कोई शोर-शराबा नहीं था. ग्लैमर नहीं था और न ही कोई बड़ा सेलिब्रिटी, सिर्फ परिवार और करीबी लोग और दोस्त.

सलमान खान संग ‘भारत’ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी संग ‘ठाकरे’ में काम करने वाले एक्टर लक्ष्मण सिंह राजपूत ने सादगी की साथ शादी की. लक्ष्मण ने ‘सावधान इंडिया’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘जीजाजी छत पर हैं’ जैसे शो में काम किया है. एक्टर और प्रोड्यूसर हैं. लक्ष्मण ने शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं. लक्ष्मण सिंह राजपूत ने रजनी नाम की लड़की से शादी की है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)

लक्ष्मण सिंह ने तस्वीरें-वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गांव की गलियों में, अपनों की दुआओं के साथ जीवन की नई कहानी शुरू हुई. शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का मिलन होती है—और इस मिलन को अपने पैतृक घर में मनाना मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)

लक्ष्मण सिंह ने राजपूत ने आगे लिखा, “मां-पिता के आशीर्वाद और पत्नी रजनी के साथ इस नए सफर की शुरुआत के लिए दिल से धन्यवाद. नई जिम्मेदारियां, नया रिश्ता और ढेर सारी खुशियां. जिंदगी की नई शुरुआत नया सफर अर्धांगिनी के साथ. मेरी प्यारी पत्नी.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)
Add News18 as
Preferred Source on Google

लक्ष्मण की शादी की सादगी और परंपराओं के प्रति सम्मान ने देशभर में लोगों का दिल जीत लिया है. इस समारोह में न तो ग्लैमर था और न ही सेलिब्रिटी तामझाम, बल्कि यहां विरासत, आस्था और पारिवारिक परंपराओं को महत्व दिया गया. लक्ष्मण सिंह राजपूत और रजनी राजपूत की शादी आज के दौर में एक मिसाल बन गई है कि सांस्कृतिक गर्व, शानो-शौकत से कहीं ज्यादा चमक सकता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)

रिवाजों को ग्लैमर से ऊपर रखा गया आमतौर पर सेलिब्रिटी शादियां भव्यता के लिए जानी जाती हैं, लेकिन लक्ष्मण सिंह राजपूत की शादी अपनी सादगी के लिए खास रही. यह समारोह पारंपरिक ब्रज और राजपूत हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जिसमें हर रस्म का आध्यात्मिक महत्व था. अग्नि के सात फेरे, वेद मंत्रों का उच्चारण और सात फेरे इन सबने इस शादी को एक आत्मीय उत्सव बना दिया, न कि सिर्फ एक दिखावे का आयोजन.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)

परिवार और कल्चर से गहरा जुड़ाव लक्ष्मण सिंह राजपूत का पारिवारिक बैकग्राउंड अनुशासन और देशभक्ति से भरा है. फिल्मीबीट के मुताबिक उनके पिता सेना से रिटायर्ड अफसर हैं और बड़े भाई अभी भी भारतीय सेना की त्रिपुरा राइफल्स में सेवा दे रहे हैं. उनका परिवार आज भी अपने गांव और खेती से जुड़ा हुआ है, जिसे लक्ष्मण अक्सर स्वीकार करते हैं. मुंबई की बिजी फिल्मी जिंदगी के बावजूद वे खुद को ब्रज की मिट्टी से आध्यात्मिक रूप से जुड़ा हुआ मानते हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)

करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों की मौजूदगी इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त, परिवार और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए. इनमें फिल्ममेकर सागर जोशी, रैपर सैंटी शर्मा, इंजीनियर सिद्धांत सिंह, रेलवे मंत्रालय की अफरीन खान और निर्माता लोकेश मालव जैसे नाम शामिल थे. इनकी मौजूदगी ने समारोह को और भी खास बना दिया, लेकिन शादी की निजी और आत्मीयता को कहीं भी कम नहीं होने दिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)

अभिनय और निर्माण में मजबूत करियर शादी के अलावा लक्ष्मण सिंह राजपूत अपने करियर में भी लगातार आगे बढ़ रहे हैं. वे ‘ठाकरे’ और ‘भारत’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. टीवी पर उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘जीजाजी छत’ पर हैं जैसे शोज में काम किया है. निर्माता के तौर पर भी वे ‘सुनी सुनी रातें’ और ‘कीप सेफ डिस्टेंस’ जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं, जिससे उनकी कहानी कहने की लगन दोनों तरफ साफ नजर आती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamlaxmansinghrajput)
February 12, 2026, 13:09 IST





