मनोरंजन » 59 करोड़ का अपार्टमेंट और लग्जरी कारों का जखीरा, ‘रोमियो’ की शाही जिंदगी, 23 सालों में खड़ा किया बड़ा साम्राज्य

59 करोड़ का अपार्टमेंट और लग्जरी कारों का जखीरा, ‘रोमियो’ की शाही जिंदगी, 23 सालों में खड़ा किया बड़ा साम्राज्य

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Shahid Kapoor Net Worth: बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल स्टार शाहिद कपूर ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है. अपनी पहली फिल्म ‘इश्क विश्क’ वाले चॉकलेटी बॉय इमेज से लेकर ‘कबीर सिंह’ और ‘फर्जी’ जैसे इंटेंस किरदारों तक, उनका सफर वाकई शानदार रहा है. आज शाहिद न केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि वह करीब 300 करोड़ रुपये के एक आलीशान साम्राज्य के मालिक भी हैं. महंगे घरों से लेकर लग्जरी गाड़ियों शाहिद की लाइफस्टाइल उनके सुपरस्टारडम की गवाही देती है.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

नई दिल्ली. शाहिद कपूर ने साल 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि वह इससे काफी पहले ही स्क्रीन पर नजर आ चुके थे. उन्होंने ऐश्वर्या राय के मशहूर गाने ‘ताल’ में एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था. इतना ही नहीं, उनकी पहली झलक साल 1997 की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में भी दिखी थी, जहां वह शाहरुख खान की फिल्म में करिश्मा कपूर के साथ डांस ग्रुप का हिस्सा थे.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

शाहिद के नाम एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज है. वह बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने F-16 सुपर वाइपर विमान उड़ाया है. साल 2011 में आई फिल्म ‘मौसम’ के लिए उन्होंने बकायदा ट्रेनिंग ली थी, क्योंकि फिल्म की कहानी की मांग के मुताबिक उन्हें मिराज जेट उड़ाना था.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

इंडस्ट्री में दशकों तक काम करने के बाद आज शाहिद कपूर की नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. उनके पास न केवल आलीशान घर हैं, बल्कि महंगी गाड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है. इसके अलावा वह कई महंगी प्रॉपर्टीज के मालिक भी बन बैठे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

साल 2022 में शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत वरली के पॉश इलाके थ्री सिक्सटी वेस्ट के अपने डुप्लेक्स घर में शिफ्ट हुए थे. मनी कंट्रोल की मानें तो उन्होंने इसी टावर में एक और नया अपार्टमेंट खरीदा है. लगभग 59 करोड़ रुपये की कीमत वाला यह घर 6,176 स्क्वायर फीट में फैला है और 24वीं मंजिल पर स्थित है, जहां उनके पास तीन प्राइवेट पार्किंग स्पेस भी हैं.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

‘इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की इस नई प्रॉपर्टी की डील पर करीब 1.75 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है. यह समंदर के किनारे स्थित बेहद खूबसूरत घर थ्री सिक्सटी वेस्ट के उन जुड़वां टावरों में से एक में है, जहां एक तरफ आलीशान रिट्ज-कार्लटन होटल है और दूसरी तरफ 4बीएचके से लेकर पेंटहाउस तक जैसे आलीशान घर बने हुए हैं.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

वरली में शाहिद का यह कोई पहला बड़ा निवेश नहीं है. इससे पहले साल 2018 में भी कपल ने इसी कॉम्प्लेक्स में 59 करोड़ रुपये (बिना स्टांप ड्यूटी के) खर्च कर एक बड़ा डुप्लेक्स खरीदा था. 8,625 स्क्वायर फीट में फैले इस घर के साथ उन्हें छह पार्किंग स्पेस भी मिले थे.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

वर्ली शिफ्ट होने से पहले शाहिद जुहू में रहते थे. उन्होंने 2014 में प्रणेता बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 30 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था. अब उन्होंने यह घर बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को किराए पर दे दिया है. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, कार्तिक ने इसे तीन साल के लिए लीज पर लिया है, जिसके लिए वह पहले साल 7.5 लाख, दूसरे साल 8.02 लाख और आखिरी साल 8.58 लाख रुपये हर महीने किराया दे रहे हैं.

shahid kapoor, shahid kapoor net worth, shahid kapoor expensive apartments, shahid kapoor car collection, shahid kapoor news, शाहिद कपूर, शाहिद कपूर नेट वर्थ, शाहिद कपूर अपार्टमेंट, शाहिद कपूर कार कलेक्शन, शाहिद कपूर न्यूज

शाहिद को सिर्फ घरों का ही नहीं, बल्कि लग्जरी गाड़ियों का भी बड़ा शौक है. उनके गैरेज में 1.28 करोड़ रुपये की Mercedes-AMG S400 और 15 लाख रुपये की Harley-Davidson Fat Boy जैसी शानदार कारें खड़ी हैं. शाहिद को अक्सर मुंबई की सड़कों पर अपनी हार्ले राइड करते हुए देखा जाता है, जहां उनका अंदाज किसी रॉकस्टार से कम नहीं लगता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी