Last Updated:
Rajpal Yadav Bail Hearing Today: कॉमेडियन राजपाल यादव की जमानत पर आज फैसला आने की उम्मीद है, जिसे लेकर परिवार की निगाहें अदालत पर टिकी हैं. जहां लोग घर में मातम की बात कर रहे हैं, वहीं उनके परिजन उम्मीद और हौसला बनाए हुए हैं.एक्टर के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने दावा किया है कि इस मुश्किल घड़ी में किसी से कोई खास मदद नहीं मिली, लोग सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं.

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई होनी है.
कॉमेडियन राजपाल यादव की जमानत को लेकर आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर आज सुनवाई होनी है.परिवार वालों को भरोसा है कि एक्टर को राहत मिल सकती है. इसी बीच उनके बड़े भाई का बयान चर्चा में है.
बयानबाजी हो रही है, मदद कोई नहीं कर रहा
राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि अब तक कोई पैसे नहीं मिले है. उन्होंने कहा, ‘अगर लोगों ने मदद की है तो बताएं पैसा कहां दिया गया. जो व्यक्ति राजपाल का अकाउंट संभालते हैं, उन्होंने भी किसी आर्थिक सहायता के आने की पुष्टि नहीं की है’. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी ने मदद की है तो पैसा कहां दिया गया? किसे दिया गया? परिवार को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर सच में किसी ने सहायता की है तो परिवार उनका आभारी रहेगा. सेलेब्स के रिएक्शन पर उन्होंने कहा कि केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है और अगर ऐसा है तो यह गलत है.
जेल जाने से पहले हुई थी भाई से बातचीत, कही थी ये बात
अपने भाई द्वारा फिल्म में निवेश किए जाने की पुष्टि करते हुए श्रीपाल यादव ने कहा, ‘राजपाल ने मुझे आश्वासन दिया था कि वह साबित कर देंगे कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया था. उन्होंने फिल्म में पैसा लगाया था.’ राजपाल के जेल जाने से पहले हुई आखिरी बातचीत पर उन्होंने एनडीटीवी को बताया कि उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘चिंता मत करो. मुझे एक दिन के लिए अदालत जाना है और कुछ कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी.’
घर में क्यों है जश्न का माहौल
राजपाल यादव जेल में हैं लेकिन परिवार में जश्न का माहौल है. दरअसल, श्रीपाल यादव की बेटी की शादी हो रही है और परिवार को उम्मीद है कि राजपाल इस मौके पर उनके साथ होंगे. श्रीपाल यादव ने कहा, ‘हमें पूरा भरोसा है कि भाई जेल बाहर आ जाएगा. हमारी बेटी की शादी भी घर में ही हो रही है और तैयारियां चल रही हैं. पता नहीं कौन सा पत्रकार असंतुष्ट होकर यहां आया और कहने लगा कि घर में मातम छाया हुआ है. अरे, जहां 50 मजदूर काम कर रहे हैं और हम सब बिजी हैं, वहां मातम कैसे हो सकता है?
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 12, 2026, 11:45 IST





