मनोरंजन » रुपाली गांगुली ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’? बोलीं- पहले पार्ट की तरह मचेगा धमाल, हर फ्रेम है शानदार

रुपाली गांगुली ने देखी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’? बोलीं- पहले पार्ट की तरह मचेगा धमाल, हर फ्रेम है शानदार

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने भले ही पिछले साल रिलीज होकर इतिहास रच दिया हो, लेकिन इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की चर्चा ने अब नया रंग पकड़ लिया है. सिनेमाघरों में धमाल मचा चुकी धुरंधर अब ओटीटी पर कमाल कर रही है.
लेकिन धुरंधर 2 और भी ज्यादा धमाल मचाने वाली है. ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि घर-घर में ‘अनुपमा के नाम से फेमस टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली कह रही हैं. अब सवाल ये क्या रुपाली ने पहले ही फिल्म देख ली? तो हम बताते हैं कि आखिर ये माजरा क्या है.

रुपाली गांगुली ने रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के कुछ हिस्से देख लिए हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं. एनडीटीवी से बातचीत में उन्बोंने कहा कि फिल्म के हर फ्रेम कमाल के हैं .

क्या रुपाली गांगुली ने देख ली ‘धुरंधर: द रिवेंज’?

दरअसल, रुपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली इस फिल्म में कोरियोग्राफर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने ही पहले पार्ट के सुपरहिट गाने ‘शरारत’ और फ्लिपराची के वायरल ट्रैक ‘FA9LA’ को डिजाइन किया था. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में रुपाली ने बताया कि जब विजय एडिटिंग कर रहे थे, तब वीडियो कॉल पर उन्होंने उन्हें ‘धुरंधर 2’ के कुछ सीन दिखाए.

हर फ्रेम कमाल है

रुपाली ने कहा, ‘मैंने धुरंधर को दो बार थिएटर में देखा. क्या फिल्म है. मैं सेकंड पार्ट का इंतजार नहीं कर सकती. कल ही मैंने कुछ बिट्स एंड पीसेस देखे. विजय कुछ एडिट कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘ये शॉट देखो, ये शॉट देखो’… ओह, क्या शॉट था. मैंने उनसे रिवाइंड करके वो सीन दोबारा दिखाने को कहा. हर फ्रेम कमाल है.’

‘शरारत’ को लेकर विजय को था शक

रुपाली ने यह भी खुलासा किया कि पहले पार्ट के दौरान विजय इस बात को लेकर आशंकित थे कि कहीं ‘शरारत’ गाना हिट न हो जाए. रुपाली ने उस वक्त उनसे कहा था, ‘क्या तुम पागल हो? ये गाना सुपर-डुपर हिट होगा’ और आज वह गाना फिल्म का आइकॉनिक ट्रैक बन चुका है.

19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की, तो यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, गुड़ी पड़वा मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. रणवीर सिंह के अलावा इस फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में हैं । फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा .

‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर मचाया धमाल

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मज़ारी (असली नाम जसकीरत सिंह रंगी) का किरदार निभाया, जो पाकिस्तान में अंडरकवर मिशन पर था. अक्षय खन्ना ने खलनायक रहमान दकैत का रोल किया, जबकि संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं. फिल्म ने दुनिया भर में 1,349 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिसमें भारत में 894 करोड़ नेट (1,056 करोड़ ग्रॉस) शामिल हैं. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और OTT पर Netflix पर रिलीज होने पर भी नंबर 1 रही. पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद वहां भी चार्ट्स टॉप पर पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी