मनोरंजन » रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए हुआ VPN का यूज, आयुष शर्मा को प्रोटोनमेल से मिला मैसेज, ट्रैक करना मुश्किल

रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए हुआ VPN का यूज, आयुष शर्मा को प्रोटोनमेल से मिला मैसेज, ट्रैक करना मुश्किल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों की फिरौती की धमकी मिली, आरोपी ने वीपीएन का इस्तेमाल किया. इसमें आईपी एड्रेस ट्रैक नहीं होता है. आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल से धमकी मिली, इसको भी ट्रैक करना मुश्किल होता है. दोनों मामले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर को धमकी देने के लिए हुआ VPN का यूज, आयुष को प्रोटोनमेल से मिला मैसेजZoom

रणवीर सिंह और आयुष शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी. (फाइल फोटो)

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभिनेता रणवीर सिंह को 10 फरवरी को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई. मामले में नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार धमकी देने वाले ने अपनी पहचान छुपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया.मुंबई पुलिस के अधिकारी के अनुसार, रणवीर सिंह को मिले मैसेज और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिले ईमेल दोनों मामलों में आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने की पूरी कोशिश की.

आयुष शर्मा के मामले में प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल हुआ था, जबकि रणवीर सिंह के मामले में वीपीएन का सहारा लिया गया. दोनों धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी बताई जा रही हैं.रणवीर सिंह ने मैसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए उनके आवास पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए. उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह की तलाश में जुटी है. जांचकर्ता मैसेज के सोर्स, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं. यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के ठीक बाद सामने आई. रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पैसा वसूली के लिए मिल रही हैं बॉलीवुड सेलेब्स को धमकियांः पुलिस का दावा

रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘सिंघम अगेन’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं. दोनों के बीच मजबूत पेशेवर रिश्ता है. पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से एक्सटॉर्शन के मकसद से दी जा रही हैं. बॉलीवुड में हाल ही में तीन हस्तियों में से दो को धमकी और एक के घर फायरिंग की घटना की वजह से दहशत का माहौल है.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी