मनोरंजन » सैफ-अमृता की शादी में धर्म परिवर्तन की अफवाहों का सच

सैफ-अमृता की शादी में धर्म परिवर्तन की अफवाहों का सच

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी. एक्ट्रेस अपने एक्स हस्बैंड से उम्र में 13 साल बड़ी थीं. दोनों करीबन 13 साल तक शादीशुदा थे. अमृता सिंह और सैफ अली खान की शादी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. दोनों की उम्र औऱ धर्म पर खूब विवाद हुआ था. उस दौर में दावा किया जाता था कि सैफ अली खान अमृता से निकाह के बाद उनका धर्मांतरण कराना चाहते थे. सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी से निकाह के बाद शर्मिला टैगोर को भी इस्लाम कबूल करना पड़ा था. हालांकि सैफ ने अफवाहों को नकारते हुए कहा था कि उनके परिवार में धर्म सबका निजी मामला है.

ख़बरें फटाफट

सैफ से निकाह के बाद अमृता पर था मुस्लिम बनने का दबाव? खोला था परिवार का सचZoom

सैफ अली खान और अमृता सिंह

नई दिल्ली. सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी अपने जमाने की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी. दोनों के बीच में करीबन 13 साल का बड़ा अंतर था. अमृता एक्स पति सैफ अली खान से उम्र में 13 साल बड़ी थीं और जब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया, तो ये उस वक्त के लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया. इसपर खूब विवाद हुआ और अमृता सिंह को बुरी तरह से ट्रोल किया गया था. उस दौर में एक्स कपल ने उम्र के साथ-साथ धर्म की दीवार लांघ अपने रिश्ते को मुकम्मल किया था. सैफ अली खान जहां मुस्लिम हैं, वहीं अमृता सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

उस वक्त की कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सैफ अली खान से निकाह के बाद अमृता सिंह पर धर्मांतरण का दबाव था. एक्टर अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह उन्हें इस्लाम कबूल करवाना  चाहते थे. इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सैफ अली खान ने कहा था कि उनके परिवार में धर्म सभी का निजी मामला है और कोई किसी के धर्म के मामले में दखल नहीं देता है.

सैफ अली खान ने अमृता के धर्मांतरण से किया था साफ इनकार

स्क्रीन की रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनके घर में किसी पर कोई धर्म थोपने की कोशिश कभी नहीं की गई. सैफ ने उन अफवाहों पर बात की जिसमें कहा गया था कि अमृता पर निकाह के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव था. उन्होंने इस बात को पूरी तरह नकार दिया. एक्टर ने कहा था, ‘डिंगी (अमृता सिंह) को कभी मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया गया और न ही उन्हें इस्लामिक धर्म का पालन करने के लिए कहा गया. शुरू से ही हमारे मामले में ‘हर किसी का अपना धर्म’ था और जब मेरे बच्चे सारा और इब्राहिम बड़े हो रहे थे, तब भी मैंने इसी सिद्धांत का पालन किया’.

गुरुद्वारे जाती थीं अमृता सिंह

अपनी बात को साबित करने के लिए सैफ अली खान ने अपनी जिंदगी के बारे में विस्तार से बताया. वो कहते हैं कि निकाह के बाद जब अमृता सिंह गुरुद्वारे जाती थीं, तो वो सारा अली खान औऱ इब्राहिम की देख-भाल करते थे.

13 साल बाद टूट गई शादी

13 साल की शादी के बाद सैफ और अमृता अलग हो गए. उस समय सैफ ने माना कि उन्हें बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता थी. इसपर उन्होंने कहा, ‘जब हम अलग हुए, तब मुझे सारा और इब्राहिम की चिंता थी, जो उस समय डिंगी (अमृता सिंह) की कस्टडी में थे. लेकिन मुझे उस पर पूरा भरोसा था और मैं जानता था कि डिंगी कभी भी उन्हें किसी भी तरह से प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेगी, खासकर धर्म के मामले में’.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

सैफ से निकाह के बाद अमृता पर था मुस्लिम बनने का दबाव? खोला था परिवार का सच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी