मनोरंजन » अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट, ‘किसी झांसे में मत आना’

अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्ट, ‘किसी झांसे में मत आना’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फैंस को सावधान किया है. अभिनेता ने बताया कि उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है, जो लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट भेज रहा है. दोस्तों से पूछताछ के बाद उन्हें इस फ्रॉड का पता चला. उन्होंने साफ कहा कि उनका सिर्फ एक ही आधिकारिक अकाउंट है और किसी भी दूसरे प्रोफाइल पर भरोसा न करें. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी झांसे में मत आना.

ख़बरें फटाफट

अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा, एक्टर ने वीडियो जारी कर किया अलर्टZoom

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को अलर्ट किया है.

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह अपने विचार और रोजमर्रा की बातें अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ साझा करते हैं. आम तौर पर वह अपने दिन की शुरुआत सुबह के प्रेरणादायक विचार के साथ करते हैं.

लेकिन इस बार उन्होंने एक जरूरी चेतावनी दी है. ऐसा लग रहा है कि अभिनेता हाल ही में ऑनलाइन ठगी का शिकार होते-होते बचे हैं. इसी को लेकर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के झांसे में न आएं और सावधानी बरतें.

अनुपम खेर के नाम से फर्जीवाड़ा

दरअसल, अनुपम खेर के नाम से सोशल मीडिया पर किसी ने नया अकाउंट किसी ने बनाया है और अकाउंट पर उनकी ऑरिजनल वीडियो पोस्ट हैं. उस अकाउंट से उनके करीबी लोगों को फॉलो करने की रिक्वेस्ट जा रही है. जब उनके दोस्तों ने अभिनेता से दूसरा अकाउंट खोलने का कारण पूछा, तब जाकर पता चला कि फेक है.अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया है कि उनका सिर्फ एक ही ऑरिजनल अकाउंट है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी