मनोरंजन » ‘तू बाप है कि क्या है?’, सुनीता के तंज पर गोविंदा का जवाब,’परिवार के लिए छोड़ी राजनीति, यश को साजिद से मिलवाया’

‘तू बाप है कि क्या है?’, सुनीता के तंज पर गोविंदा का जवाब,’परिवार के लिए छोड़ी राजनीति, यश को साजिद से मिलवाया’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Govinda finally broke silence on wife Sunita Ahuja allegation: पत्नी सुनीता आहूजा के ‘तू बाप है कि क्या है?’ वाले तंज पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार और बच्चों पर बुरा असर न पड़े, इसलिए राजनीति से दूरी बनाई. साथ ही एक्टर ने दावा किया कि बेटे यशवर्धन के करियर के लिए उन्होंने खुद पहल करते हुए साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया, ताकि वह इंडस्ट्री की बारीकियां सीख सके और सही दिशा में आगे बढ़े.

सुनीता के तंज पर गोविंदा का जवाब, परिवार के लिए छोड़ी राजनीति, यश को साजिद...Zoom

गोविंदा का बयान अब वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा अब घरेलू विवादों में सुर्खियों में हैं. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई बार ये दावा कर चुकी हैं कि गोविंदा ने अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के करियर में कभी सपोर्ट नहीं किया. इस आरोप पर गोविंदा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए साफ किया है कि उन्होंने अपने परिवार और बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए राजनीति से दूरी बनाई और साथ ही बेटे के फिल्म करियर में मार्गदर्शन के लिए भी कदम उठाए.

गोविंदा ने एएनआई के साथ एक बातचीत में बेटे के करियर को बनाने में मदद न करने पर बात की. उन्होंने कहा कि आजतक किसी ने मेरे से ये नहीं पूछा, लेकिन आज ये सवाल हुआ, तो जवाब देता हूं.

सुनीता के तंज पर गोविंदा का जवाब

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैंने परिवार के लिए राजनीति छोड़ दी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि राजनीतिक जीवन मेरे परिवार पर, खासकर बच्चों पर बुरा प्रभाव डाले. इसलिए मैं राजनीति से बाहर हो गया.’ उन्होंने आगे जोड़ा कि उन्होंने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से संपर्क किया और कहा, ‘मैंने नाडियाडवाला से कहा, तो उन्होंने यश को गाइडेंस दी कि फिल्में कैसे बनाई जाती हैं, काम कैसे किया जाता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी