मनोरंजन » ‘कोशिशें अब धीरे-धीरे…’, 83 साल के अमिताभ बच्चन कब तक करेंगे काम? खुद खोल डाले इस राज के पत्ते

‘कोशिशें अब धीरे-धीरे…’, 83 साल के अमिताभ बच्चन कब तक करेंगे काम? खुद खोल डाले इस राज के पत्ते

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Amitabh Bachchan Retirement: 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम के लिए जुनून कम नहीं हुआ है. हाल ही में उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए इशारा दिया कि अब उनकी कोशिशें धीरे-धीरे किस दिशा में बढ़ रही हैं. उनके शब्दों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महानायक रुकने वाले नहीं हैं और इसी रफ्तार से काम करते रहेंगे.

Amitabh Bachchan, Indian cinema, How long will 83 year old Amitabh Bachchan work, best actors, Kaun Banega Crorepati, Amitabh Bachchan Films, Amitabh Bachchan hit Movies, अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन कब लेंगे रिटारमेंट

नई दिल्ली. 83 साल की उम्र, छह दशक से लंबा करियर और आज भी वही एनर्जी… अमिताभ बच्चन को यूं ही महानायक नहीं कहा जाता. हर कोई ये सोचता है कि आखिर बिग बी रिटायरमेंट कब लेंगे? लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है. हाल के दिनों में उन्होंने अपने काम, दिनचर्या और आगे की योजनाओं को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जिन्होंने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. उन्होंने इशारों-इशारों में बताया कि अब उनकी कोशिशें किस दिशा में हैं और समय को लेकर उनका नजरिया कैसे बदल रहा है.

Amitabh bachchan

भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन 83 की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक संभव होगा, वे काम करते रहेंगे. हाल ही में अपने ब्लॉग में उन्होंने ‘बिजी रहने’ की अहमियत पर खुलकर बात की और माना कि काम की अनुपस्थिति मन में नकारात्मक भावनाएं पैदा करती है.

सोशल मीडिया पर बिग बी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी बातों को शेयर करते हैं. मंगलवार तड़के लिखे ब्लॉग में अमिताभ ने बताया कि सुबह जल्दी मीटिंग्स तय थीं, इसलिए वह सामान्य से पहले लिख रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने काम को जीवन का जरूरी हिस्सा बताया. बिग बी ने लिखा- ‘धीरे-धीरे कोशिशें फल देती हैं और इंसान का काम में लगे रहना बेहद आवश्यक है, क्योंकि खालीपन नुकसानदेह होता है. इसलिए उनका स्पष्ट संदेश है- ‘काम, काम, काम… जब तक कर सकते हैं.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

KBC Quiz

अमिताभ बच्चन हाल ही में लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन को होस्ट करते नजर आए. सीजन के समापन पर उन्होंने दर्शकों के नाम भावुक संदेश दिया था. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी, हम किसी पल को इतना गहराई से जीते हैं और उसमें इतने खो जाते हैं कि जब वह अपने अंतिम बिंदु पर पहुंचता है तो ऐसा लगता है कि यह अभी शुरू ही हुआ था, और फिर भी यह इतनी जल्दी खत्म हो रहा है… मैंने अपने जीवन का एक-तिहाई… एक-तिहाई से ज्यादा, आप सभी के साथ बिताया हैऔर यह एक बहुत बड़ा विशेषाधिकार रहा है.

amitabh bachchan kbc

83 साल की उम्र में भी अमिताभ की काम करने की ललक कम नहीं हुई है. कुछ महीने पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वह सुबह 5:30 बजे तक काम करते रहते हैं. उन्होंने मजाक में लिखा था, ‘सुबह 5:30 बजे तक काम करते रहे… और यह भूल ही गए कि महत्वपूर्ण ब्लॉग का काम और जवाब देना बाकी है… तो माफी और अफसोस… लेकिन काम के लिए कभी अफसोस नहीं.’

फिल्मी मोर्चे पर, अमिताभ आखिरी बार नाग अश्विन निर्देशित कल्कि 2898 एडी में दिखाई दिए. प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में अश्वत्थामा की उनकी भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा. फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बड़ी सफलता दर्ज की.

शोले, दीवार, आनंद, डॉन, जंजीर, अग्निपथ, ब्लैक, पीकू और पिंक जैसी फिल्मों से पीढ़ियों को प्रभावित करने वाले अमिताभ बच्चन आज भी उतनी ही ऊर्जा के साथ सक्रिय हैं. उनके शब्दों से साफ है कि उनके लिए काम सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जीवन को अर्थ देने वाली शक्ति है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

83 साल के अमिताभ बच्चन कब तक करेंगे काम? खुद खोल डाले इस राज के पत्ते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी