Last Updated:
दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर रोक की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया है. ‘घूसखोर पंडत’ की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई की. नेटफ्लिक्स ने अदालत को बताया कि वे फिल्म का टाइटल बदलेंगे. उन्होंने सारा प्रमोशनल कॉन्टेंट सोशल मीडिया से हटा दिया गया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि मेकर्स फिल्म का टाइटल बदलने जा रहे हैं. याचिकाकर्ता ने टाइटल को बदनाम करने वाला और साम्प्रदायिक रूप से आपत्तिजनक बताया था. याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म का नाम और विषय हिंदू पुजारियों और एक समुदाय की इमेज खराब करता है.

फिल्म का प्रमोशनल कॉन्टेंट सोशल मीडिया से हटा दिया.
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने नेटफ्लिक्स की अगली फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ के टाइटल के विरोध में दायर याचिका का असरदार तरीके से निपटारा कर दिया है. याचिकाकर्ता का तर्क था कि फिल्म का नाम न केवल अपमानजनक है, बल्कि यह हिंदू पुजारियों और एक खास समुदाय की सामाजिक इमेज को भी नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है. साम्प्रदायिक आधार पर इसे आपत्तिजनक बताते हुए फिल्म की रिलीज और स्ट्रीमिंग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने फिल्म के नाम और उसके विषय से जुड़े विवादित पहलुओं पर सुनवाई की.
फिल्म बिरादरी भी मेकर्स ने नाराज
फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है और मनोज बाजपेयी ने इसमें लीड रोल निभाया है. नेटफ्लिक्स फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है. फिल्म को कानूनी चुनौतियों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भी तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है. फिल्म बिरादरी (FWICE) ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया. संघ के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल को खास समुदाय का अपमान बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है. उन्होंने साफ कहा था कि जब तक इस मुद्दे का संतोषजनक समाधान नहीं होता, FWICE निर्माताओं को किसी भी प्रकार की मदद नहीं देगा. बीएन तिवारी ने मांग की है कि लोगों की भावनाओं से खेलने वाले मेकर्स और प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाया जाना चाहिए. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे पुलिसकर्मी का रोल निभाया है, जिसका किरदार ग्रे है. विवाद के बावजूद दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Delhi,Delhi,Delhi
February 10, 2026, 15:57 IST





