मनोरंजन » सुनीता ने जिसे माना ‘सौतन’, उसका गोविंदा ने किया धन्यवाद, धोखाधड़ी पर बोले- कभी किसी हीरोइन पर गलत नजर नहीं डाली

सुनीता ने जिसे माना ‘सौतन’, उसका गोविंदा ने किया धन्यवाद, धोखाधड़ी पर बोले- कभी किसी हीरोइन पर गलत नजर नहीं डाली

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने इशारा किया कि गोविंदा का किसी के साथ अफेयर चल रहा है. मामले पर गोविंदा ने चुप्पी साधे रखी. लेकिन हाल ही में पहली बार उन्होंने पत्नी सुनीता के आरोपों पर खुलकर बात की और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का आरोप पर अपनी बात को रखा है. उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है, जो उनपर इस तरह के आरोप लगे हैं. लेकिन सच्चाई ये है कि उन्होंने कभी किसी हीरोइन पर गलत नजर नहीं डाली है.

‘कभी किसी हीरोइन पर गलत नजर नहीं डाली’

सुनीता आहूजा के लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा ने कहा, ‘कब नहीं लगा आरोप मुझ पर? जो आरोप लगा रहा है, वो मेरा बचपन का प्यार है. प्यार के मामले में कभी चीजें ठीक से चली ही नहीं.अब किसी की सोच के मुताबिक जो प्यार हो रहा है, उसे लोग बुढ़ापे का नाम दे देते हैं. जैसे एक बैल को सारी जिंदगी काम लेने के बाद बूचड़खाने भेज दिया जाता है.’ गोविंदा ने अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों और मिस यूनिवर्स तक के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी को गलत नजर से नहीं देखा, मेरी कोई भी हीरोइन ये नहीं कह सकती कि मैंने उसे परेशान किया हो या उसके लिए कोई अपशब्द कहा हो. जो हीरोइन मेरे घर आ रही है और मेरे प्रोडक्शन से अपने करियर की शुरुआत कर रही है, उसके साथ मैं कभी कुछ गलत नहीं करूंगा.’

न्यूकमर्स से माफी मांगी

मैं सभी आर्टिस्ट्स और हीरोइन्स का धन्यवाद करता हूं.’ उन्होंने न्यूकमर्स से माफी मांगी और कहा कि सुनीता के नाम लेने से नए कलाकार डर सकते हैं. इसलिए मैं माफी मांगता हूं जो न्यूकमर्स हैं, क्योंकि मैं सबके साथ काम करना चाहता हूं. कहीं डर न जाएं कि इसके साथ कैसे काम करना है या इसके प्रोडक्शन में काम ही नहीं करेंगे.’

गोविंदा ने कोमल को क्यों किया धन्यवाद

पत्नी सुनीता द्वारा कोमल का नाम लेने पर गोविंदा ने कहा, ‘ये जो नाम ले रही है कोमल, मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं आज ‘सेव्ड’ हूं, वो एक भी शब्द नहीं बोल रही है, वो चुप है. इतने में तो आजकल के यंगस्टर्स…’ उन्होंने कोमल की चुप्पी की सराहना की और कहा कि उनकी वजह से वे ‘बचे’ हुए हैं.

सुनीता ने कब किया था कोमल के नाम का खुलासा

आपको बता दें कि सुनीता आहूजा ने मिस मालिनी के साथ इंटरव्यू में इंटरव्यूअर से कहा था, ‘क्या आपका नाम कोमल है? ये नाम थोड़ा गड़बड़ है.’उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे कोमल नाम से नफरत है. इसे बदलो. एक लड़की है कोमल, कुछ xyz. मुझे उससे नफरत है.’ सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाते हुए कहा था कि वे 63 साल की उम्र में भी ऐसी हरकतें कर रहे हैं.

‘बचपन के प्यार’ ने लगाए हैं आरोप, क्या बोल रहे लोग

गोविंदा ने आरोपों को ‘बचपन के प्यार’ द्वारा लगाए गए बताते हुए खारिज किया. उन्होंने दावा किया कि ये सब एक साजिश है. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां फैंस गोविंदा का सपोर्ट कर रहे हैं और परिवार के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं. वहीं कुछ मान रहे हैं कि गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपनी साफ-सुथरी इमेज बनाए रखने के लिए ये सब किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी