Last Updated:
सिमी ग्रेवाल के पॉपुलर चैट शो में अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ अपने कथित संबंधों पर खुलकर सफाई दी थी. हालांकि ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों की वजह से लोगों को उनके बयानों पर संदेह था, लेकिन अमिताभ ने इन मुलाकातों को सिर्फ वर्कप्लेस और अवॉर्ड सीमित तक ही सीमित बताया. उस समय अमिताभ बच्चन आर्थिक संकट से जूझ रहे थे और उनका फिल्मी करियर भी दांव पर लगा था. सिमी ग्रेवाल के अनुसार, जया बच्चन के सेट पर आते ही अमिताभ ज्यादा सहज और मजाकिया हो गए थे.

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की बिंदास हीरोइन रेखा की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उन्होंने अमिताभ बच्चन से कथित अलगाव के बाद फैन से शादी की, जो उनकी जिंदगी की बड़ी गलती साबित हुई. हालांकि, अमिताभ बच्चन के लिए अपने जज्बात रेखा वक्त-बेवक्त बयां करती रही. दूसरी ओर, अमिताभ बच्चन आइडल फैमिली मैन की तरह अफेयर पर चुप रहे. हालांकि, उन्होंने एक बार सिमी ग्रेवाल के मशहूर चैट शो में रेखा के साथ अपने कथित लव अफेयर पर खुलकर बात की थी. (फोटो साभार: IMDb)

अमिताभ बच्चन का फेमस इंटरव्यू उस समय आया था, जब वे अपनी कंपनी एबीसीएल (ABCL) के आर्थिक संकट और करियर के गिरते ग्राफ की वजह से जूझ रहे थे. (फोटो साभार: IMDb)

सिमी ग्रेवाल ने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से उनके बचपन, माता-पिता, असफल फिल्मों, पेशेवर फैसलों, रेखा संग अफेयर और परिवार सहित जीवन के हर संवेदनशील पहलू को छुआ गया था. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अमिताभ बच्चन ने साफ कहा कि रेखा केवल उनकी कोस्टार रही हैं और सामाजिक रूप से उन दोनों के बीच ‘कुछ भी समान’ नहीं है. (फोटो साभार: IMDb)

सिमी ग्रेवाल एक दफा उस इंटरव्यू पर कहा था कि जया बच्चन के सेट पर आते ही अमिताभ बच्चन ज्यादा सहज, खुशमिजाज और मजाकिया हो गए थे.(फोटो साभार: IMDb)

सिमी ग्रेवाल का मानना था कि अमिताभ पूरी तरह ईमानदार थे, हालांकि कई दर्शकों ने रेखा से जुड़े उनके बयानों पर तब भी संदेह जताया था. (फोटो साभार: IMDb)

अमिताभ बच्चन ने बताया कि रेखा से उनकी मुलाकात केवल वर्कप्लेस या कभी-कभी किसी पब्लिक अवॉर्ड सेरेमनी में ही होती थी. (फोटो साभार: IMDb)

अफेयर की अफवाहों के बीच ही अमिताभ, जया और रेखा ने फिल्म ‘सिलसिला’ में साथ काम किया था, जो बाद में एक कल्ट क्लासिक फिल्म बनी. (फोटो साभार: IMDb)
February 10, 2026, 17:16 IST





