मनोरंजन » रणवीर सिंह को धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

रणवीर सिंह को धमकी, मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों की फिरौती और बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. यह मामला फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद सामने आया है, जिसमें पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. धमकियों के साये के बीच रणवीर अपनी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी. फिलहाल क्राइम ब्रांच और साइबर सेल लेनदेन और कॉल रिकॉर्ड के जरिए इस क्राइम सिंडिकेट की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

रणवीर को बिश्नोई गैंग की धमकी! मांगी करोड़ों की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैनातZoom

रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी मिली है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों रुपये की फिरौती का धमकी भरा वॉयस नोट मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस धमकी भरे मैसेज में भेजने वाले ने खुद को कुख्यात बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस तकनीकी जांच और साइबर सेल की मदद ले रही है. यह घटना फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई हालिया फायरिंग के ठीक बाद सामने आई है, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है और एहतियात के तौर पर रणवीर सिंह के घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी बुरी घटना को टाला जा सके.

रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों—अमन मारोटे, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे, समर्थ पोमाजी और स्वप्निल सकट को गिरफ्तार किया है, जबकि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शुभम लोंकार को वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया है. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, फॉरेंसिक टीम क्राइमसीन से मिली 7.62 मिमी की गोलियों और हथियार की जांच कर रही है, ताकि अपराधियों के नेटवर्क का पता लगाया जा सके. एक्सपर्ट का मानना है कि इस साजिश में अन्य गैंग मेंबर्स भी शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन और कॉल रिकॉर्ड्स को ट्रैक किया जा रहा है, ताकि इस सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके.

19 मार्च को रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के सबसे सफल दौर में हैं, हालांकि सिक्योरिटी के चलते अगली रिलीज पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 2025 की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद फैंस इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने फिल्म में हमजा अली माजरी का किरदार निभाया था. 1305 करोड़ रुपये से ज्यादा के ग्लोबल कमाई के साथ भारत की पहली 1000 करोड़ (घरेलू नेट) फिल्म देने वाले रणवीर एक बार फिर आदित्य धर के निर्देशन में नजर आएंगे. फिल्म का सीक्वल 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं. पुलिस अब यह पक्का करने में जुटी है कि इन धमकियों का असर एक्टर की सुरक्षा और उनके अगले प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन पर न पड़े.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

रणवीर को बिश्नोई गैंग की धमकी! मांगी करोड़ों की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी