मनोरंजन » मोनालिसा की लव स्टोरी के बहाने उठाया ‘आदिवासी-धर्म परिवर्तन-आरक्षण’ का मुद्दा, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज

मोनालिसा की लव स्टोरी के बहाने उठाया ‘आदिवासी-धर्म परिवर्तन-आरक्षण’ का मुद्दा, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिल्ली और मणिपुर को जोड़ने वाली एक लव स्टोरी है, जो अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होगी. फिल्म के जरिये डायरेक्टर ने हाशिये में रह रहे लोगों की धार्मिक, सामाजिक समस्याओं को दिखाने-बताने की कोशिश की है. लगभग 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शूटिंग मणिपुर, नेपाल और उत्तराखंड में हुई है. मोनालिसा ने इस प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत की है. वे अभिनय के साथ अपने गांव में स्कूल खोलने और अपनी बहन को कलेक्टर बनाने का सपना भी रखती हैं.

ख़बरें फटाफट

लव स्टोरी के बहाने उठाया 'आदिवासी-धर्म' का मुद्दा, फिल्म का ट्रेलर रिलीजZoom

फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ अप्रैल में रिलीज हो सकती है. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से जुड़ा नया अपडेट आया है. फिल्म का ट्रेलर मंगलवार 9 फरवरी को प्रयागराज में रिलीज किया गया, जहां फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा, फिल्म की पूरी टीम और कलाकारों के साथ मौजूद थे. उन्होंने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म 10 करोड़ के बजट में लगभग एक साल में बनकर तैयार हुई है. यह एक लव स्टोरी है और इसमें मुख्य भूमिका में मोनालिसा और प्रयागराज के एक्टर अभिषेक तिवारी हैं.

फिल्म के ट्रेलर में सामाजिक और धार्मिक विवादों और साजिशों को एक मासूम लव स्टोरी के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है. फिल्म के जरिये डायरेक्टर ने आदिवासी, धर्म परिवर्तन और आरक्षण जैसे संवेदनशील मुद्दों को उठाकर धार्मिक संगठनों की काम पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. मोनालिसा का रोल काफी इंटेंस है. सनोज मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म उनके सपने के सच होने जैसा है. फिल्म के अप्रैल के पहले हफ्ते में रिलीज होने की पूरी संभावना है. ढाई घंटे की इस फिल्म में चार-पांच गाने भी हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे. यह लव स्टोरी देश की राजधानी दिल्ली से नॉर्थ ईस्ट मणिपुर को कनेक्ट करती है. यह फिल्म मणिपुर में शूट हुई है, 5 फीसदी फिल्म नेपाल और 80 फीसदी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में पूरी हुई है.

बहन को कलेक्टर बनाना चाहती हैं मोनालिसा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने कहा कि ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा. मुझे हिंदी नहीं आती थी और मैं पढ़ी-लिखी नहीं हूं, लेकिन इस फिल्म के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी. इसके लिए मुझे फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने पूरा साथ दिया. इसके साथ, मेरी फैमिली भी मेरे साथ खड़ी रही. मोनालिसा ने अपने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर कहा है कि उन्होंने एक आम लड़की को स्क्रीन तक पहुंचाया है. मोनालिसा ने कहा है कि वह अपने गांव में स्कूल खोलना चाहती हैं और अपनी छोटी बहन को कलेक्टर बनना चाहती हैं.

तेलुगु सिनेमा में आएंगी नजर
मोनालिसा यह भी कहा है कि उनकी तेलुगु में भी एक फिल्म ‘लाइफ’ भी बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसके अलावा, मोनालिसा की कुछ और फिल्मों में भी काम चल रहा है. मोनालिसा ने दर्शकों से अपील की है कि वह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ देखने के लिए सिनेमाघर में जरूर जाएं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

लव स्टोरी के बहाने उठाया ‘आदिवासी-धर्म’ का मुद्दा, फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी