मनोरंजन » क्या सच में राजपाल यादव के पास नहीं है पैसे? मोटी फीस और लग्जरी कारों का शौक, इतनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ

क्या सच में राजपाल यादव के पास नहीं है पैसे? मोटी फीस और लग्जरी कारों का शौक, इतनी है कॉमेडियन की नेटवर्थ

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजपाल यादव के जीवन में इन दिनों उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. जहां एक तरफ उनकी जबरदस्त कॉमेडी ने उन्हें करोड़ों की संपत्ति और शोहरत दिलाई, वहीं दूसरी ओर 9 करोड़ रुपये के पुराने कर्ज ने उन्हें जेल की दहलीज तक पहुंचा दिया है. इसके बावजूद, बॉलीवुड में उनकी डिमांड कम नहीं हुई है. ‘भूल भुलैया 2’ जैसी हिट फिल्मों के लिए मोटी फीस लेने वाले राजपाल अब 2026 में अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ जैसी बड़ी फिल्मों से धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

नई दिल्ली. राजपाल यादव की कॉमेडी ने हर उम्र के दर्शकों का दिल जीता है. अपनी गजब की कॉमिक टाइमिंग के जरिए 54 साल के इस मंझे हुए एक्टर ने इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया. हालांकि, बीते कुछ वक्त से राजपाल अपनी प्रोफेशनल कामयाबी के बजाय निजी आर्थिक दिक्कतों और कानूनी उलझनों की वजह से खबरों के केंद्र में बने हुए हैं.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

चेक बाउंस मामले में फंसे राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है. अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इतने सालों तक इंडस्ट्री पर राज करने वाले इस एक्टर की असली फाइनेंशियल कंडीशन क्या है और अपने लंबे करियर में उन्होंने कितनी संपत्ति बनाई है.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

सरेंडर से ठीक पहले राजपाल ने एक भावुक बयान भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘सर, मेरे पास पैसे नहीं हैं और कोई उपाय नहीं दिखता. जब उनसे इंडस्ट्री के किसी दोस्त की मदद लेने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कह कि यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं. मुझे इस संकट से खुद ही निपटना होगा.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

भले ही राजपाल यादव इन दिनों में परेशानियों से घिरे हों, लेकिन फिल्मों के लिए उनकी फीस आज भी काफी तगड़ी है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘भूल भुलैया 2’ में अपने यादगार छोटा पंडित वाले रोल के लिए उन्होंने करीब 1.25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. वहीं, फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए उनकी फीस और बढ़कर 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. आमतौर पर वह हर प्रोजेक्ट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच ही फीस लेते हैं.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

फिल्मों की कमाई, प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट और रीजनल सिनेमा में उनके काम को जोड़ लिया जाए, तो राजपाल यादव की कुल नेट वर्थ 50 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है. फिल्मों के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी साल भर में करीब 30 से 35 लाख रुपये कमा लेते हैं. उनकी कामयाबी का अंदाजा आप उनकी लाइफस्टाइल से लगा सकते हैं, जिसमें ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

राजपाल यादव को फिलहाल करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री ने मुश्किल घड़ी में उनका साथ नहीं छोड़ा है. सोनू सूद और गुरमीत चौधरी जैसे जाने-माने सितारों ने खुलकर उनका समर्थन किया है और इस बुरे वक्त में मदद का हाथ बढ़ाया है. इंडस्ट्री के लोगों का इस तरह साथ आना यह साफ दिखाता है कि राजपाल यादव ने इतने सालों में अपने काम के साथ-साथ लोगों का कितना सम्मान और प्यार कमाया है.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

राजपाल यादव के लिए साल 2026 सिनेमाई पर्दे पर एक बड़ी वापसी का साल साबित होने वाला है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ शामिल हैं. इन बड़े बजट की फिल्मों से साफ है कि भले ही उनकी निजी माली हालत चर्चा में हो, लेकिन बॉलीवुड में उनकी मांग आज भी बरकरार है.

Rajpal Yadav Net Worth 2026, Rajpal Yadav Movie Fees and Assets, Rajpal Yadav Financial Crisis News, Rajpal Yadav Luxury Car Collection, Rajpal Yadav Debt and Legal Battle, राजपाल यादव की कुल संपत्ति 2026, राजपाल यादव की एक फिल्म की फीस, राजपाल यादव नेट वर्थ, राजपाल यादव की कारों का कलेक्शन, राजपाल यादव चेक बाउंस केस अपडेट

हाल ही में आई उनकी सस्पेंस थ्रिलर ‘इंटेरोगेशन’ ने यह भी साबित कर दिया कि वह केवल कॉमेडी ही नहीं, बल्कि गंभीर और अलग तरह की भूमिकाओं में भी अपनी छाप छोड़ने का दम रखते हैं. हाल ही मे सोनू सूद ने अपनी अपकमिंग फिल्म भी राजपाल यादव को ऑफर की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

करोड़ों की प्रॉपर्टी और मोटी फीस, क्या सच में राजपाल यादव के पास नहीं है पैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी