मनोरंजन » अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में हुई प्रकाश राज की एंट्री, क्या अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस? साउथ एक्टर ने बताया सच

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में हुई प्रकाश राज की एंट्री, क्या अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस? साउथ एक्टर ने बताया सच

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे भाग को लेकर फैंस का इंतजार अब और भी रोमांचक हो गया है. दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह इस बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विजय सालगांवकर की उलझी हुई गुत्थी को प्रकाश राज एक नया मोड़ देते नजर आएंगे.

ख़बरें फटाफट

'दृश्यम 3' में हुई प्रकाश राज की एंट्री, क्या अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस?Zoom

अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने के बाद प्रकाश राज को फिल्म में मिली एंट्री.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 इन दिनों काफी चर्चा में है. हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू होने से चंद दिन पहले ही अक्षय खन्ना के प्रोजेक्ट छोड़ने की खबर आई थी, जिस पर अब प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने भी मुहर लगा चुके हैं. इसी बीच साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज की इस फिल्म में एंट्री हो गई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस खबर की पुष्टि भी कर दी है. साथ ही प्रकाश राज ने यह स्पष्ट किया कि वह किसी को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं.

प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ‘हिंदी सिनेमा की इस शानदार फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू कर दी है. एक बेहतरीन टीम और बेहद दिलचस्प किरदार के साथ काम करने का मौका मिला है. मुझे यकीन है कि आप सबको यह पसंद आएगा. और हां मैं यहां किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं.’

अक्षय खन्ना ने क्यों छोड़ी दृश्यम 3?

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से अक्षय खन्ना के बाहर होने की खबर ने सबको चौंका दिया था. अब फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया है कि आखिर अक्षय ने शूटिंग शुरू होने से ठीक एक दिन पहले फिल्म क्यों छोड़ दी. कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि अक्षय खन्ना के साथ एग्रीमेंट साइन हो चुका था और फीस भी तय थी, लेकिन बात विग पर आकर अटक गई.

जानिए क्या है पूरा मामला

अक्षय खन्ना इस फिल्म में विग पहनकर काम करना चाहते थे. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने उन्हें समझाया कि ‘दृश्यम 2’ का सीक्वल होने के नाते लुक में बदलाव करने से कंटिन्यूटी की समस्या आएगी. अक्षय पहले तो मान गए, लेकिन फिर उनके आसपास के कुछ लोगों ने उन्हें पट्टी पढ़ा दी कि विग में वह ज्यादा हैंडसम दिखेंगे. अक्षय फिर से विग की जिद पर अड़ गए. अभिषेक इस पर दोबारा बात करने को तैयार थे, लेकिन अक्षय ने अचानक प्रोजेक्ट से ही हाथ खींच लिए.

इन दिन रिलीज होगी दृश्यम 3 फिल्म

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही ‘दृश्यम 3’ एक बार फिर दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए तैयार है. फिल्म में अजय देवगन के साथ श्रिया सरन और तब्बू अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगी. ‘दृश्यम 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब इसके तीसरे भाग को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है. फिल्म की रिलीज के लिए 2 अक्टूबर 2026 की तारीख तय की गई है. सस्पेंस और रोमांच से भरी विजय सलगांवकर की यह नई कहानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘दृश्यम 3’ में हुई प्रकाश राज की एंट्री, क्या अक्षय खन्ना को किया रिप्लेस?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी