मनोरंजन » एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर-बेटे का करियर नहीं बनाने पर बोले गोविंदा, कही करण जौहर को पीटने की बात, किए 5 शॉकिंग खुलासे

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर-बेटे का करियर नहीं बनाने पर बोले गोविंदा, कही करण जौहर को पीटने की बात, किए 5 शॉकिंग खुलासे

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

गोविंदा इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं. उनकी चारों तरफ चर्चा हो रही है. उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने यंग एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरेटिल अफेयर होने की बात कही थी. गोविंदा स्कूल में परफॉर्मेंस करते दिखे, तो लोगों ने कहा कि कभी सुपरस्टार रहा हीरो आज काम नहीं मिल रहा है. स्कूल और अन्य इवेंट्स में परफॉर्म कर रहा है. गोविंदा ने विवादों पर चुप्पी तोड़ी और कई खुलासे किए हैं.

Govinda interviews

गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के उन्होंने के आरोपों को खारिज किया. गोविंदा ने दावा किया कि उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन के करियर में मदद की है. उन्होंने करण जौहर पर भी निशाना साधा है. इसके साथ ही सेट पर लेट आने वाली बात पर भी कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग हैं, जो उन्हें बदनाम करना चाहते हैं. फिल्म इंडस्ट्री का हीरो उन्हें फंसा रहा है. क्या हैं यह पांच खुलासे? आइए जानते हैं. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Govinda interviews

गोविंदा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में सबसे पहले पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा लगाए गए बेवफाई के आरोप पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उन पर उनके बचपन की प्रेमिका आरोप लगा रही हैं, जो अब नाम ले रही हैं और कह रही हैं कि उनका एक नई एक्ट्रेस के साथ अफेयर है. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Govinda interviews

गोविंदा ने अफवाहों को खारिज करते हुए उस अनजान महिला का धन्यवाद किया कि वह इस मामले पर चुप रही और उनकी इज्जत बचाई. उन्होंने नए कलाकारों से भी माफी मांगी, क्योंकि उन्हें डर था कि इस विवाद के चलते वे उनके साथ काम नहीं करना चाहेंगे. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Govinda interviews

सुनीता आहुजा ने अपने पति गोविंदा पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन आहुजा के करियर में मदद नहीं की. हालांकि, गोविंदा ने इस बयान को बेबुनियाद बताया. उन्होंने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से अपने बेटे को फिल्ममेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सिखाने और गाइड करने को कहा था. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Govinda interviews

गोविंदा ने 2022 में आई फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ के बारे में बात की, जिसे शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया. उन्होंने दावा किया कि करण ने फिल्म में उनका नाम इस्तेमाल किया. फिल्ममेकर को चेतावनी देते हुए गोविंदा ने कहा, “पर्सनल लाइफ में कभी-कभी किसी की स्टोरी घुसाने का प्रयास करते हैं. कहीं मेरे हाथ लग गए तो रजनीकांत की तरह इतना प्रसाद दूंगा. मजाक हर जगह पर हर तरह से अच्छा नहीं लगता है.” फिल्म में पैसों के पीछ पति-पत्नी के बीच झगड़े और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को दिखाया गया था. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Govinda interviews

गोविंदा ने 23 घुसपैठियों पर बंदूक तानने की घटना भी बताई. गोविंदा ने बताया कि उन्होंने देखा कि 23 लोगों का एक ग्रुप आ रहा है. पहले उन्हें लगा कि वे उनकी राजनीतिक पार्टी के लोग हैं. लेकिन जब उन्हें पता चला कि वे घुसपैठिए हैं, तो उन्होंने उनका वीडियो बनाया और मुंबई पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Govinda interviews

जल्द ही स्थिति बिगड़ गई और उनमें से एक छत पर चढ़ गया. गोविंदा ने अपनी टीम से सलाह लेने के बाद अपनी बंदूक निकाली और उनका सामना किया. जब उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, तो गोविंदा ने उन पर बंदूक तान दी और उन्हें अपने घर से बाहर जाने को कहा. पहले उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया था कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई है. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

Govinda interviews

गोविंदा ने फिल्म सेट पर लेट आने वाली घटनाओं का जिक्र किया. गोविंदा ने साफ किया कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है ताकि उन्हें इंडस्ट्री से बाहर किया जा सके. उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का कोई हीरो उन्हें फंसा रहा है और कई लोग उन्हें नीचे गिराने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने असिस्टेंट का जिक्र किया, जिसने पूछा कि जब कई बॉलीवुड स्टार्स, जैसे सलमान खान और संजय दत्त, सेट पर लेट आते हैं, तो सबको उनके लेट आने से ही क्यों परेशानी है. (फाइल फोटो/इंस्टाग्राम)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर-बेटे का करियर नहीं बनाने पर बोले गोविंदा, किए 5 खुलासे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी