मनोरंजन » Ranveer Singh Threatens: रणवीर के बाद सलमान के करीबी को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग ने मांगे करोड़ों

Ranveer Singh Threatens: रणवीर के बाद सलमान के करीबी को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग ने मांगे करोड़ों

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Ranveer Singh Threatens LIVE: मुंबई में रोहित शेट्टी के घर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के बाद सलमान खान के करीबी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी भरा ईमेल भेजा और करोड़ों रुपये मांगे. पुलिस अलर्ट मोड पर जांच कर रही है. रणवीर से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है, जिसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है.

ख़बरें फटाफट

Ranveer Singh Threatens: अब सलमान खान के करीबी को जान से मारने की धमकीZoom

सलमान खान के करीबी को मिली धमकी. (फाइल फोटो)

मुंबई. बॉलीवुड में एक बार फिर अपराधियों की धमकियां बढ़ गई हैं. हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बुधवार को एक्टर रणवीर सिंह को भी व्हाट्सएप के जरिए धमकी मिली. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने मुंबई स्थित घर की सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया है. यह कदम तब उठाया गया जब रणवीर को एक अनजान व्यक्ति की ओर से व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए 10 करोड़ रुपये की वसूली की धमकी मिली. अब खबर आ रही है कि सलमान खान के करीबी को भी धमकी दी गई है. साथ ही करोड़ों रुपयों की मांग भी की गई है.

सलमान खान के बेहद करीबी व्यक्ति को धमकी भरा ईमेल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की है. धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का होने का भी दावा किया है.

  • मुंबई पुलिस ने अभी इस मामले में चुप्पी साधी हुई है. रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले ने शूटर और फायरिंग में इस्तेमाल बंदूक भी पुलिस खोज नहीं पाई है.
  • सूत्रों के मुताबिक धमकी में रणवीर सिंह से 3 से 5 करोड़ की मांग की गई है. लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर यह धमकी भरा मैसेज भेजा गया है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
  • सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड से जुड़े कुछ और लोगों की भी धमकी दी है, करोड़ों की मांग की है. लॉरेंस बिश्नोई मुंबई में बॉलीवुड पर अपना कब्जा करना चाहता है, और उनसे करोड़ों की वसूली करने के लिए फायरिंग करवा रहा है और धमकी दे रहा है.
  • पुलिस अलर्ट मोड पर है और लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है, जिसके अनुसार, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है.
  • धमकी में पैसे न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है. हालांकि, अभी तक सलमान खान या उनके करीबी की ओर से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

बॉलीवुड सेलेब्स के घर के पास ट्रेस हुई बिश्नोई गैंग के गुर्गों की लोकेशन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और एहतियातन सतर्कता बरत रहे हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई गैंग से जुड़े कुछ संदिग्धों की मोबाइल लोकेशन कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है. गैंग ने रेकी का काम अपने अलग-अलग गुर्गों को सौंपा था. पुलिस इन सुरागों को इकट्ठा कर रही है और जांच आगे बढ़ा रही है.

दहशत में बॉलीवुड

यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के महज कुछ दिनों बाद सामने आई है, जिससे बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. सलमान खान पहले से ही बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं. गैंग ने उनके घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. अब उनके करीबी को निशाना बनाया गया है. वहीं, पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से वसूली के लिए दी जा रही हैं.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

Ranveer Singh Threatens: अब सलमान खान के करीबी को जान से मारने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी