मनोरंजन » 18 साल के हुए फराह खान के ट्रिपलेट्स, भावुक नोट लिखते हुए शेयर किया वीडियो, दिखी बचपन से एडल्ट होने की झलक

18 साल के हुए फराह खान के ट्रिपलेट्स, भावुक नोट लिखते हुए शेयर किया वीडियो, दिखी बचपन से एडल्ट होने की झलक

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फराह खान और शिरीष कुंदर के ट्रिपलेट्स सीज़र, दीवा और अन्या आज 18 साल के हो गए. फराह ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में फराह ने बच्चों के बड़े होने तक की जर्नी दिखाई है. उन्होंने कहा कि वह खुशनसीब हैं कि वह इन तीन बच्चों की मां हैं. फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने बधाई दी.

ख़बरें फटाफट

18 साल के हुए फराह खान के ट्रिपलेट्स, भावुक नोट लिखते हुए शेयर किया वीडियोZoom

फराह खान ने अपने बच्चों के नाम भावुक पोस्ट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @farahkhankunder)

मुंबई. फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के तीन बच्चे सीज़र, दीवा और अन्या हैं. यह तीनों ट्रिपलेट्स हैं. आज इन तीनों बच्चों का 18वां जन्मदिन है. यह बच्चे आधिकारिक तौर पर एडल्ट हो गए हैं इस मौके पर फराह ने कहा कि पेरेंट्स अपने बच्चों को सबसे अच्छी विरासत के रूप में खुशहाल यादें दे सकते हैं. अपने बच्चों के इस खास मौके पर फराह ने सोशल मीडिया पर तीनों की कुछ अनदेखी और कीमती पलों का वीडियो मोंटाज शेयर किया. फराह ने आगे कहा कि इन अद्भुत बच्चों की मां होना उनके लिए एक सौभाग्य है.

फराह खान ने सीज़र, दीवा और अन्या के लिए खास बर्थडे पोस्ट में लिखा,“और बस ऐसे ही… वे 18 साल के हो गए… अपने बच्चों को देने वाली सबसे अच्छी विरासत हैं खुशहाल यादें… सबसे अच्छी एजुकेशन जो आप दे सकते हैं और थोड़ी सी गड़बड़ी सीजर, दीवा और अन्या… तुम्हारी मां होना मेरे लिए सौभाग्य है.”

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स फराह खान की इस पोस्ट पर कमेंट्स कर बधाई और उनके बच्चों पर प्यार लुटाया. रिद्धिमा कपूर, भावना पांडे, नकुल मेहता और शोएब इब्राहिम ने इस पोस्ट पर रेड हार्ट और नजर वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी