विदेश » क्रिप्टो कंपनी की महा-चूक: गलती से ग्राहकों के खातों में डाले 3.6 लाख करोड़, सब रातों-रात बने अरबपति!

क्रिप्टो कंपनी की महा-चूक: गलती से ग्राहकों के खातों में डाले 3.6 लाख करोड़, सब रातों-रात बने अरबपति!

Facebook
Twitter
WhatsApp

दक्षिण कोरिया के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज ‘बिथम’ (Bithumb) के ग्राहकों के साथ कुछ ऐसा किया, जिसकी कोई कल्‍पना भी नहीं कर सकता. शुक्रवार की शाम साधारण मुनाफे की उम्मीद कर रहे निवेशक अचानक दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कतार में खड़े हो गए. कंपनी एक छोटे से प्रमोशन के चक्कर में गलती से दुनिया की सबसे बड़ी बिटकॉइन खैरात बांट बैठी. 44 अरब डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये) का यह ब्लंडर इतना बड़ा था कि इसने चंद मिनटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप मचा दिया और बिटकॉइन की कीमतें ताश के पत्तों की तरह गिरने लगीं.

दक्षिण कोरियाई क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिथम ने शनिवार को स्वीकार किया कि उसने एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण अपने ग्राहकों को 44 अरब डॉलर (करीब 3.6 लाख करोड़ रुपये) मूल्य के बिटकॉइन गलती से बांट दिए. इस घटना के बाद एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई.

क्या थी वो बड़ी गलती?
दरअसल, बिथम ने एक प्रमोशनल इवेंट के तहत अपने यूजर्स को 2,000 कोरियन वॉन (लगभग 1.37 डॉलर या 115 रुपये) का छोटा सा नकद इनाम देने की योजना बनाई थी. लेकिन सॉफ्टवेयर की एक भारी चूक के कारण विजेताओं के खाते में 2,000 वॉन की जगह कम से कम 2,000 ‘बिटकॉइन’ पहुंच गए. वर्तमान कीमतों के हिसाब से 2,000 बिटकॉइन की कीमत करोड़ों में है. कुल मिलाकर एक्सचेंज ने 6,20,000 बिटकॉइन बांट दिए.

35 मिनट का इमरजेंसी एक्शन
गलती का अहसास होते ही एक्सचेंज में हड़कंप मच गया. बिथम ने आनन-फानन में महज 35 मिनट के भीतर प्रभावित 695 ग्राहकों के ट्रेडिंग और विड्रॉल (निकासी) पर रोक लगा दी. कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि उन्होंने वितरित किए गए बिटकॉइन का 99.7 प्रतिशत हिस्सा सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया है.

कीमतों में भारी गिरावट
इस तकनीकी गड़बड़ी की खबर फैलते ही निवेशकों में डर बैठ गया और भारी बिकवाली शुरू हो गई. बिथम एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमतें शुक्रवार शाम को करीब 17 प्रतिशत तक गिरकर 8.11 करोड़ वॉन पर आ गईं. हालांकि, स्थिति सुधरने के बाद कीमतें वापस 10.45 करोड़ वॉन के स्तर पर लौट आईं. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह कोई हैकिंग नहीं बल्कि एक आंतरिक सिस्टम त्रुटि थी.

सवाल-जवाब
बिथम एक्सचेंज ने असल में कितना पैसा बांटने की योजना बनाई थी?
एक्सचेंज प्रत्येक यूजर को केवल 2,000 कोरियन वॉन (लगभग 1.37 डॉलर) का छोटा रिवॉर्ड देना चाहता था.

गलती से ग्राहकों के खाते में कितने बिटकॉइन चले गए?
प्रत्येक विजेता ग्राहक के खाते में कम से कम 2,000 बिटकॉइन पहुंच गए, जिनकी कुल वैल्यू 44 अरब डॉलर थी.

कंपनी ने इस नुकसान की भरपाई कैसे की?
कंपनी ने 35 मिनट के भीतर खातों को फ्रीज कर दिया और अब तक 99.7 प्रतिशत बिटकॉइन वापस पा लिए हैं.

क्या यह किसी साइबर हमले या हैकिंग का परिणाम था?
नहीं, बिथम ने साफ किया है कि यह एक आंतरिक तकनीकी गलती थी और सिस्टम की सुरक्षा पूरी तरह बरकरार है.

इस घटना का बिटकॉइन की कीमत पर क्या असर पड़ा?
एक्सचेंज पर बिटकॉइन की कीमतों में अचानक 17 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई, जो बाद में रिकवर हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी