Last Updated:
एक तरफ भारतीय प्रवासियों ने विकसित देशों की अर्थव्यवस्था में जान फूंक दी है, वहीं दूसरी तरफ कई देश ऐसे हैं जहां एक भी भारतीय नहीं रहता है. पाकिस्तान को लेकर सारी बात साफ है लेकिन बाकी देशों में भारतीयों के ना रहने के कारण थोड़े अलग हैं. आगे जानें कौन हैं ये देश और क्यों यहां पर भारतीय लोग नहीं रहते हैं.

4 देशों में नहीं रहते भारतीय
अमेरिका की सिलिकॉन वैली से दुबई के आलीशान बुर्ज खलीफा तक, भारतीय समुदाय दुनिया के लगभग हर कोने में अपनी धाक जमा चुके हैं. भारतीयों की मेहनत और प्रतिभा का लोहा आज पूरी दुनिया मानती है, लेकिन आज भी दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां एक भी भारतीय नहीं रहता है. भारतीय आबादी लगभग ना के बराबर है. भौगोलिक स्थिति, कड़े कानून और बेहद छोटी आबादी के कारण कुछ चुनिंदा देश ऐसे हैं जहां भारतीय प्रवासियों की मौजूदगी एक दुर्लभ बात है. आगे जानें ऐसे ही 5 देशों के बारें और इसके साथ ही जानें यहां पर भारतीयों की आबादी ना के बराबर क्यों है?
वैटिकन सिटी
वैटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है और यहां की जनसंख्या मुख्य रूप से कैथोलिक चर्च के अधिकारियों और स्विस गार्ड्स तक ही सीमित है. यहा कोई भी जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं पाता, बल्कि यहां रहने वाले लोग काम के आधार पर यहां के निवासी होते हैं. यहां भारतीय पादरी या नन आध्यात्मिक काम को लेकर आते रहते हैं, लेकिन यहां की स्थायी आबादी में एक भी भारतीय परिवार का घर नहीं है.
सैन मारिनो
इटली के बीचों-बीच दुनिया का सबसे पुराना गणराज्य है सैन मारिनो, जो अपनी शानदार वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां घूमने के लिए भारतीय खूब जाते हैं लेकिन लेकिन विदेश मंत्रालय (MEA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार यहां बसने वाले भारतीयों की संख्या शून्य के करीब है. यहां के कड़े निवास नियम और छोटा भौगोलिक दायरा शायद भारतीयों को यहां स्थायी रूप से बसने से रोकता है.
तुवालु
प्रशांत महासागर में स्थित तुवालु दुनिया के सबसे दूर और कम आबादी वाले देशों में से एक है. नौ कोरल एटोल से बना यह देश इतना छोटा है कि इसका क्षेत्रफल दिल्ली के कनॉट प्लेस से भी कम है. भौगोलिक अलगाव और सीमित संसाधनों के कारण यहां भारतीयों का बसना लगभग नामुमकिन रहा है. यहां भारतीय पर्यटक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन रहने वाला एक भी भारतीय चेहरा आपको यहां शायद ही मिले.
पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते टेंशन से भरे हैं. पड़ोसी देश में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद खराब है. यही वजह है कि यहां प्रवासियों के आवागमन को लगभग खत्म हो चुका है.
बुल्गारिया
ये ऐसा देश है जहां को लेकर तमाम तरह की खबरें वायरल होती हैं, दावा किया जाता है कि यहां बुल्गारिया में कोई भारतीय नहीं रहता है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक यहां पर भारतीय समुदाय रहता है लेकिन आंकड़ा बहुत कम है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पर लगभग 800-900 भारतीय रहते हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं. अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में यह संख्या इतनी कम है कि इसे अक्सर ‘नो इंडियन पॉपुलेशन’ वाली लिस्ट में डाल दिया जाता है.
About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव: डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं.
10+ वर्षों का अनुभव: उत्कर्षा श्रीवास्तव को डिजिटल मीडिया में दस…और पढ़ें
February 07, 2026, 19:05 IST





