Last Updated:
Grand Emperor Hotel Gold Floor: मकाऊ के ग्रैंड एम्परर होटल ने अपनी लॉबी में बिछी 79 किलो सोने की ईंटें बेचकर 109 करोड़ रुपये कमाए हैं. मार्केट में सोने की बढ़ती कीमतों और कैसीनो बिजनेस में आए बदलावों के कारण मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया. अब होटल का पुनर्विकास किया जा रहा है.

मकाऊ के लग्जरी होटल ने फर्श खोदकर निकाल ली सोने की ईंटें.
मकाऊ का मशहूर ग्रैंड एम्परर होटल इन दिनों अपनी फर्श को लेकर चर्चा में है. इस होटल ने अपने लॉबी की फर्श को खोदकर वहां बिछी सोने की ईंटों को निकाल लिया है. होटल मैनेजमेंट ने इन ईंटों को बेचकर लगभग 1.3 करोड़ डॉलर यानी करीब 109 करोड़ रुपये कमाए हैं. साल 2006 में खुले इस होटल की पहचान इसके ‘गोल्डन पाथवे’ से होती थी. यहां प्रवेश द्वार पर दर्जनों असली सोने की ईंटें कांच के नीचे बिछी हुई थीं. दुनिया भर के पर्यटक इस लग्जरी नजारे को देखने आते थे. लेकिन अब जियोपॉलिटिकल तनाव और मार्केट में सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंपनी ने इन्हें भुनाने का फैसला किया है. होटल की पैरेंट कंपनी एम्परर एंटरटेनमेंट होटल लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी है.
होटल ने अचानक क्यों लिया सोना बेचने का फैसला?
होटल मैनेजमेंट के अनुसार मार्केट की मौजूदा स्थिति सोना बेचने के लिए एक बेहतरीन मौका है. कंपनी ने कुल 79 किलो वजन की सोने की ईंटें हांगकांग के एक रिफाइनर को बेची हैं. कंपनी का मानना है कि इस सेल से उनकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी. इससे उन्हें भविष्य में नए इन्वेस्टमेंट के मौके मिलेंगे. दरअसल ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है. इस वजह से पिछले 12 महीनों में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है. जब शेयर मार्केट और करेंसी में उतार-चढ़ाव होता है, तो इन्वेस्टर्स सोने को सबसे सुरक्षित मानते हैं. इसी बढ़ते दाम का फायदा उठाने के लिए होटल ने अपने इंटीरियर का हिस्सा रहे सोने को कैश में बदल लिया है.
क्या अब इस होटल में जुआ खेलना बंद हो जाएगा?
मकाऊ के इस मशहूर होटल में आगे क्या नया होगा?
होटल अब अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह बदलने की प्लानिंग कर रहा है. कैसीनो बंद होने के बाद खाली हुई जगह पर नए एंटरटेनमेंट सेंटर बनाए जाएंगे. कंपनी का लक्ष्य अब सिर्फ जुआ खेलने वाले ग्राहकों तक सीमित रहना नहीं है. वे अब फैमिली टूरिज्म और जनरल एंटरटेनमेंट पर ध्यान दे रहे हैं. सोने की ईंटें हटने के बाद अब होटल की लॉबी को एक नए और मॉडर्न लुक में डिजाइन किया जाएगा. एक्सपर्ट्स का मानना है कि मकाऊ के दूसरे होटल भी अब इसी तरह के बड़े बदलाव कर सकते हैं. गोल्ड सेल से मिले पैसे का इस्तेमाल होटल की नई सुविधाओं को वर्ल्ड क्लास बनाने में किया जाएगा.
About the Author

दीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें
New Delhi,Delhi
February 06, 2026, 15:53 IST





