Last Updated:
रूस-यूक्रेन जंग के चार साल पूरे हो गए हैं. (फाइल फोटो)मॉस्को. रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक बड़ा और सनसनीखेज दावा किया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि यूक्रेन जंग में रूस की ‘सैन्य विजय’ अब साफ दिखाई देने लगी है. युद्ध के चार साल पूरे होने वाले हैं और ऐसे मौके पर मेदवेदेव का यह बयान पश्चिमी देशों की नींद उड़ाने वाला है. उन्होंने न सिर्फ जीत का दम भरा, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी दिलचस्प टिप्पणी की. मेदवेदेव ने कहा कि अब हमें यह सोचने की जरूरत है कि जीत के बाद आगे क्या होगा. उनका यह बयान बताता है कि रूस अब युद्ध के खात्मे की ओर बढ़ रहा है और अपने उद्देश्यों को जल्द से जल्द हासिल करने के मूड में है.
‘जीत के निशान साफ दिख रहे हैं’
मेदवेदेव ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि सैन्य जीत का तथ्य बहुत महत्वपूर्ण है और यह कई पैमानों (Parameters) पर नजर आने लगा है. उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि रूस अपनी मंजिल के करीब है. रूस का विशेष सैन्य अभियान (SMO) अपने उद्देश्यों को पूरा करेगा. मेदवेदेव ने जोर देकर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि यह जितनी जल्दी हो सके, पूरा हो जाए.’
ट्रंप बनना चाहते हैं ‘शांतिदूत’
इंटरव्यू के दौरान मेदवेदेव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ट्रंप वास्तव में इतिहास में खुद को एक ‘शांति स्थापित करने वाले’ (Peacemaker) के रूप में दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं. यह बयान ऐसे वक्त आया है जब युद्ध अपने चौथे साल में प्रवेश करने वाला है. रूस अब युद्ध के बाद की स्थितियों (Post-war scenarios) पर विचार कर रहा है.तास और वारगोंजो जैसे मीडिया हाउस से बात करते हुए उन्होंने रूस के भविष्य के प्लान की झलक दिखाई.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
February 01, 2026, 23:22 IST





