व्यापार » निवेश का यह आइडिया कर देगा मालामाल! पैसे जमा करते समय बस मान लें कुछ बातें, CA ने बता दी तरकीब

निवेश का यह आइडिया कर देगा मालामाल! पैसे जमा करते समय बस मान लें कुछ बातें, CA ने बता दी तरकीब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Diversify Investment Tips: कई लोग जानकारी के अभाव में एक ही जगह एकमुश्त पैसे निवेश कर देते हैं, ऐसे में रिटर्न उनका सही नहीं मिल पाता है. एक्सपर्ट का मानना है कि निवेश डायवर्सिफाई होना चाहिए. इससे ज्यादा से ज़्यादा रिटर्न आपको मिल सकता है. 

जहानाबाद. हर कोई यह चाहता है कि हमारा भविष्य अच्छा हो. इसके लिए वो हर प्रकार की कोशिश करता है. कुछ लोग अपनी किस्मत निवेश में आजमाते हैं, ताकि उनका पैसा भी सुरक्षित हो और अच्छा खासा रिटर्न भी प्राप्त हो जाए. कई लोग इस दौरान कुछ चूक कर जाते हैं, जानकारी के अभाव में एक ही जगह एकमुश्त पैसे निवेश कर देते हैं, ऐसे में रिटर्न उनका सही नहीं मिल पाता है. एक्सपर्ट का मानना है कि निवेश डायवर्सिफाई होना चाहिए. इससे ज्यादा से ज्यादा रिटर्न आपको मिल सकता है.

जहानाबाद के रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट अनंत कुमार पांडे का इस बारे में कहना है कि लोग निवेश करते हैं यह अच्छी बात है, लेकिन निवेश में कई बार एक ही जगह पर सारे पैसे लगा देते हैं ये सही नहीं है. एक जगह पैसे लगा देने से आपका रिटर्न उतना नहीं बन पाएगा, जितना आपकी चाहत है. कभी भी निवेश की सोच रहे हैं तो यह ध्यान रखना है कि निवेश आप डायवर्सिफाई करें.

निवेश के कई रास्ते खुले हैं
एक्सपर्ट का कहना है कि निवेश के कई रास्ते खुले हुए हैं. बैंक, पोस्ट ऑफिस, FD, क्रिप्टो, गोल्ड या जमीन शामिल हैं. अगर एक लाख रुपए आपके पास हैं, तो आप इन सब जगह को तलाश कर सकते हैं और उससे भविष्य में अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. यह ध्यान रखना है कि निवेश करते समय टर्म एंड क्लाउज हमेशा ध्यान से पढ़ लें, ताकि आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.

ये सब हैं निवेश के बेहतर विकल्प
उनका यह भी मानना है कि आप अपनी नीड को भी देखें कि पैसे कितना समय के अंदर चाहिए. यदि आपको तुरंत पैसे की जरूरत तो बैंक का रास्ता तलाश सकते हैं. क्योंकि बैंक के पास से निकासी के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं. आप जब चाहे तब कहीं से भी पैसे निकासी के सकते हैं. यदि आप सरकारी लाभ लेना चाह रहे हैं और भविष्य सुरक्षित रखना है तो ऐसे में पोस्ट ऑफिस में निवेश सही रहेगा. क्योंकि पोस्ट ऑफिस से एक मुश्त पैसे तो निकालेंगे तो ब्याज आपका ठीक ठाक बन जाएगा.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homebusiness

निवेश का यह आइडिया कर देगा मालामाल! पैसे जमा करते समय बस मान लें कुछ बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी