व्यापार » शेयर है या सोने की खान! 5 साल में एक लाख के बना दिए ₹5.96 करोड़

शेयर है या सोने की खान! 5 साल में एक लाख के बना दिए ₹5.96 करोड़

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Multibagger Stock : इस मल्‍टीबैगर शेयर ने पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने ऐसी ज़बरदस्त दौड़ लगाई कि इसमें पैसा लगाने वाले मालमाल हो गए. पांच साल पहले इंटिग्रेटेड इंडस्‍ट्रीज शेयर की कीमत महज पचास पैसे थी जो अब 30 रुपये के करीब हो चुकी है.

ख़बरें फटाफट

शेयर है या सोने की खान! 5 साल में एक लाख के बना दिए ₹5.96 करोड़पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने ऐसी ज़बरदस्त दौड़ लगाई कि इसमें पैसा लगाने वाले मालमाल हो गए.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में सही स्टॉक समय पर पकड़ लिया जाए तो वारे-न्‍यारे हो जाते हैं. पेनी स्‍टॉक्‍स में यूं तो निवेश को रिस्‍की माना जाता है, लेकिन रिटर्न के मामले में ये ऐसा कमाल करते हैं कि सबकी आंखे फटी रह जाती है. ऐसा ही मालामाल करने वाला एक पेनी स्‍टॉक इंटिग्रेटेड इंडस्‍ट्रीज का. दिसंबर 2020 में यह शेयर महज ₹0.50 के आसपास ट्रेड हो रहा था, वहीं अब यह BSE पर ₹29.80 के स्तर तक पहुंच गया है. इस अवधि में स्टॉक ने लगभग 59,500% की विस्फोटक तेजी दिखाई है. सोमवार को भी इस शेयर में अपर सर्किट लगा.

शानदार रिटर्न के बावजूद यह शेयर पूरी तरह सीधा ऊपर नहीं गया, बल्कि इसमें उतार-चढ़ाव भी खूब देखने को मिला. पिछले एक साल में स्टॉक में करीब 18% की गिरावट भी आई, जबकि बीते छह महीनों में यह फिर से लगभग 19% चढ़ चुका है. अल्पकालिक प्रदर्शन की बात करें तो पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में शेयर ने करीब 19% और एक महीने में लगभग 24% का मजबूत रिटर्न दिया है. साल 2025 की शुरुआत से अब तक यह शेयर करीब 2.23% की बढ़त दिखा चुका है, जो इसके मजबूत ट्रेंड को दर्शाता है.

एक लाख के बना दिए 5.96 करोड़

पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने ऐसी ज़बरदस्त दौड़ लगाई कि इसमें पैसा लगाने वाले मालमाल हो गए. पांच साल पहले इंटिग्रेटेड इंडस्‍ट्रीज शेयर की कीमत महज पचास पैसे थी जो अब 30 रुपये के करीब हो चुकी है. इसीलिए पांच साल पहले इस मल्‍टीबैगर शेयर में किया गया ₹1 लाख का निवेश आज बढ़कर करीब ₹5.96 करोड़ हो चुका है. कंपनी ने 1 सितंबर 2024 को अपने शेयर का स्प्लिट ₹10 फेस वैल्यू से ₹1 कर दिया था और इससे पहले अप्रैल में 1:1 बोनस शेयर का ऐलान भी किया था, जिससे लंबे समय के निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिला.

नेट प्रॉफिट में जबरदस्‍त उछाल

30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 108% उछलकर ₹29.88 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹14.40 करोड़ था. वहीं, ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी शानदार बढ़ोतरी हुई और यह 54% की छलांग के साथ ₹286.46 करोड़ तक पहुंच गया.\

कंपनी के कुल खर्च भी बढ़े हैं, लेकिन इसके बावजूद मुनाफे में तेज़ उछाल यह दिखाता है कि बिजनेस का ग्रोथ मॉडल मजबूत हो रहा है. अर्धवार्षिक आंकड़ों पर नज़र डालें तो H1 FY26 में कंपनी की नेट सेल्स 64% की बढ़त के साथ ₹536.72 करोड़ पर पहुंच गई, जबकि नेट प्रॉफिट दोगुना होकर ₹54.66 करोड़ हो गया.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

शेयर है या सोने की खान! 5 साल में एक लाख के बना दिए ₹5.96 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी