व्यापार » 30% गोता लगा चुका ये शेयर अब करा सकता है जोरदार कमाई, एक्‍सपर्ट ने सूंघ ली है मुनाफे वाले सुगंध

30% गोता लगा चुका ये शेयर अब करा सकता है जोरदार कमाई, एक्‍सपर्ट ने सूंघ ली है मुनाफे वाले सुगंध

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्‍ली. स्टॉक मार्केट में गिरावट भी कमाई का बड़ा रास्ता खोल देती है. कई बार जब किसी शेयर में अच्‍छी-खासी गिरावट आती है तो उसकी वैल्‍यूएशन काफी आकर्षक हो जाती है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ऐसे शेयरों को खरीदने की सलाह दे देते हैं. अब SAMHI Hotels शेयर में भी पैसा लगाने का ऐसा ही मौका आया है. पिछले कुछ महीनों में यह शेयर अपने 52-वीक हाई से 30% से ज्यादा टूट चुका है. ब्रोकरेज फर्मों की राय है कि यह गिरावट मजबूत बायिंग ऑपर्च्युनिटी है. ब्रोकरेज यस सिक्‍योरीटज को तो कहना है कि यह शेयर अपने करंट प्राइस से अब 65 फीसदी की छलांग लगाने को तैयार है. शेयरखान भी इस शेयर पर बुलिश है.

SAMHI होटल्‍स शेयर आज यानी गुरुवार, 27 नवंबर को जोरदार तेजी देखी गई. एनएसई पर यह शेयर 6.95 फीसदी की तेजी के साथ 193.35 रुपये पर बंद हुआ.इस शेयर का 52-वीक हाई 254.50 रुपये है. पिछले एक महीने में यह शेयर करीब तीन फीसदी गिर चुका है तो साल 2025 में अब तक करीब छह फीसदी टूटा है. ब्रोकरेज हाउस सश सिक्‍योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि SAMHI Hotels आने वाले महीनों में शानदार प्रदर्शन कर सकता है. कंपनी की दूसरी छमाही (H2) में ग्रोथ पिकअप होने की पूरी उम्मीद है.

SAMHI Hotels शेयर का टारगेट प्राइस कितना है?

यस सिक्‍योरिटीज का कहना है कि स्टॉक में मौजूदा स्तरों से 65% तक की तेजी की संभावना है. ने कंपनी के FY25–28 के लिए रेवेन्यू, EBITDA और PAT में क्रमशः 13%, 17% और 54% CAGR का अनुमान लगाया है और स्टॉक का टारगेट प्राइस 300 रुपये तय किया है. कंपनी लगातार अपने होटल पोर्टफोलियो में क्षमता बढ़ा रही है. रिनोवेशन और री-ब्रांडिंग के जरिए एवरेज रूम रेट में तेज बढ़त लाने की तैयारी में है.

सबसे खास बात यह है कि कंपनी अब तेजी से प्रीमियम सेगमेंट की तरफ शिफ्ट कर रही है, जहां मार्जिन ज्यादा होता है और रेवेन्यू भी तेज बढ़ता है. SAMHI Hotels ने पिछले कुछ क्वार्टर में अपना नेट डेट/Ebitda काफी घटाया है, जिससे इसकी बैलेंस शीट बेहतर स्थिति में पहुंच रही है. वहीं, ब्रोकरेज शेयरखान ने SAMHI होटल्‍स शेयर का टारगेट प्राइस 247 रुपये तय किया है.

कैसे हैं मैट्रिक्‍स?

कंपनी के कई प्रमुख मैट्रिक्स उद्योग औसत से बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे हैं, जबकि कुछ संकेतक सुधार की गुंजाइश भी छोड़ते हैं. कंपनी का मार्केट कैप ₹4,277 करोड़ है जो इसे होटल इंडस्ट्री में मजबूत खिलाड़ियों की सूची में रखता है. ऑपरेटिंग रेवेन्यू ग्रोथ (TTM) 11% और क्वार्टरली रेवेन्यू ग्रोथ 10.3% कंपनी की बढ़ती मांग और बेहतर ऑपरेशंस को दर्शाते हैं.
कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन क्वार्टर 36.6% और TTM मार्जिन 36.4% है, जो उद्योग के औसत से काफी ऊपर है. यह बताता है कि कंपनी हर कमाए गए रुपये से अधिक मुनाफा निकालने में सफल रही है.

लेकिन, ROE 7.5%, और ROA 2.3% है जो अपेक्षाकृत कमजोर है. कंपनी में 62.4% संस्थागत होल्डिंग इस बात का साफ़ संकेत है कि बड़े फंड और संस्थागत निवेशक कंपनी के व्यवसाय मॉडल और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा जता रहे हैं. बाजार में यह किसी भी स्टॉक के लिए एक बड़ी पॉजिटिव साइन माना जाता है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी