व्यापार » 3 महीने में 823% तक रिटर्न, इन 7 सस्ते स्‍टॉक्‍स ने शेयर बाजार में काटा है खूब गदर

3 महीने में 823% तक रिटर्न, इन 7 सस्ते स्‍टॉक्‍स ने शेयर बाजार में काटा है खूब गदर

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Multibagger Stock : पिछले तीन महीनों में सेंसेक्स और निफ्टी ने करीब 7% की बढ़त दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर कुछ स्मॉल-कैप और पेनी स्टॉक्स ने की कीमतों में ऐसा उछाल आया है कि सबकी आंखें फटी रह गई हैं. आज हम आपको ऐसे ही सात मल्‍टीबैगर शेयरों के बारे में बताएंगे, जिन्‍होंने तीन महीनों में ही 160 फीसदी से लेकर 823 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

200 रुपये से कम कीमत वाले इन शेयरों में छोटे से समय में ही आए इस जोरदार उछाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बाजार में मल्टीबैगर बनने के लिए बड़ा नाम होना जरूरी नहीं. सही समय, सही सेक्टर और सही मोमेंटम ही शेयरों की किस्मत तय करते हैं.

GDL Leasing & Finance शेयर सिर्फ तीन महीनों में 10.60 रुपये से उछलकर 97.81 रुपये तक पहुंच गया. यानी निवेशकों को 90 दिन में ही 823% का बंपर रिटर्न मिल गया है. हालांकि शुक्रवार को हल्की मुनाफावसूली भी देखने को मिली, पर तेज़ी की चमक आज भी जस की तस है. कई एनबीएफसी पिछले महीनों में दबाव में थीं, लेकिन यह शेयर अपनी अलग ही रफ्तार पर दौड़ता दिखा.

सीपीएचएल इंडस्‍ट्रीज (CHPL Industries) ने भी पिछले तीन महीनों में मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है. टेक्सटाइल ट्रेडिंग से जुड़े इस शेयर का भाव 16.70 रुपये से छलांग लगाकर 83.60 रुपये हो गया है. यानी तीन महीनों में 401% का रिटर्न. शुक्रवार को यह शेयर हल्‍की गिरावट के साथ बंद हुआ.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रियल एस्टेट डेवलपमेंट और TDR ट्रेडिंग करने वाली कपंनी वघानी टेक्‍नो बिल्‍ड ने भी निवेशकों पर पैसों की बारिश की है. तीन महीने पहले इस मल्‍टीबैगर शेयर की कीमत 25.39 रुपये थी जो अब बढकर 121.72 रुपये हो गई है. इस तरह इस शेयर ने 90 दिन में ही निवेशकों के पैसे को 379% बढा दिया है.

पिछले तीन महीने में निवेशकों के वारे-न्‍यारे करने वाले शेयरों की लिस्‍ट में फिल्‍टरॉन इंजीनियर्स शेयर का नाम भी शामिल है. इस अवधि में इस मल्‍टीबैगर स्‍टॉक की कीमत 14.06 रुपये से बढ़कर 59.46 रुपये तक पहुंच गई है. इस तरह तीन महीनों में 323% का दमदार रिटर्न दर्ज इस शेयर ने दिया है.

तीन महीने पहले 0.85 रुपये में मिलने वाले ऑक्‍सफोर्ड इंडस्‍ट्रीज शेयर की कीमत में 299 फीसदी उछाल आया है और यह 3.39 रुपये का हो गया है. कंपनी टेक्सटाइल फेब्रिक बनाती है.

पेनी स्‍टॉक सप्‍तक कैम एंड बिजनेस ने भी निवेशकों को जोरदार मुनाफा पिछले तीन महीनों में कराया है. तीन महीनों में इसका शेयर 7.08 रुपये से बढ़कर 20.56 रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह इसने 90 दिन में ही 190% रिटर्न दिया है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

3 महीने में 823% तक रिटर्न,इन 7 सस्ते स्‍टॉक्‍स ने शेयर बाजार में काटा है गदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी