विदेश » पेट में था 8 माह का बच्चा, सड़क पार करते वक्त हुआ कुछ ऐसा…एक झटके में खत्म हो गईं जिंदगियां

पेट में था 8 माह का बच्चा, सड़क पार करते वक्त हुआ कुछ ऐसा…एक झटके में खत्म हो गईं जिंदगियां

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Sydney Car Accident : सिडनी के हॉर्न्सबी में BMW और KIA कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत हो गई. मामले में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक पर कई सारे आरोप लगाए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

पेट में था 8 माह का बच्चा, सड़क पार करते वक्त हुआ कुछ ऐसा, एक झटके में...ऑस्ट्रेलिया में कार दुर्घटना में भारतीय मूल की महिला की मौत

Sydney News:  कभी-कभी हम सोचते हैं कि तेज गाड़ी चलाना रोमांच है, लेकिन एक छोटी सी गलती किसी के सपनों और खुशियों को छीन सकती है. एक पल की जल्दबाजी और लापरवाही किसी और की पूरी दुनिया पलभर में बदल सकती है. ऑस्ट्रेलिया से एक ऐसी ही लापरवाही की घटना सामने आई है. सिडनी के हॉर्न्सबी में 14 नवंबर की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ.

हादसे में दो कारों की टक्कर से आठ महीने की गर्भवती भारतीय मूल की महिला समन्विता धरेश्वर की मौत हो गई. 33 साल कि समन्विता अपने पति और तीन साल के बेटे के साथ जॉर्ज स्ट्रीट पार कर रही थीं, तब उन्हें एक कार से टक्कर लगी. न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार, परिवार रात लगभग 8 बजे सड़क पार कर रहा था, तब Kia कार ने परिवार को सड़क पार करने देने के लिए अपनी गति धीमी की थी.

19 साल के युवक को किया गिरफ्तार 

असिस्टेंट कमिश्नर डेविड ड्राइवर ने मीडिया को बताया कि उसी समय एक सफेद BMW ने KIA को पीछे से टक्कर मारी, जिससे वह आगे बढ़ी और समन्विता से टकरा गई. इस टक्कर से समन्विता की मौत हो गई और उनके अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई. BMW को एक 19 साल का युवक चला रहा था, जबकि KIA का चालक 48 साल का व्यक्ति था.

घटना में किसी भी ड्राइवर को चोट नहीं लगी, लेकिन दोनों को जांच के लिए हॉर्न्सबी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने दुर्घटना के बाद आधी रात को वाहरूंगा में एक घर से 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया और उस पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, लापरवाही बरतने और एक गर्भवती महिला की मृत्यु के आरोप लगाए गए हैं.

महिला और अजन्मे बच्चे को दी गई श्रद्धांजलि

हादसे के कुछ दिनों बाद लोग घटना स्थल पर फूल और नोट लेकर आए और श्रद्धांजलि अर्पित की. सिडनी के भारतीय समुदाय में इस घटना का शोक बहुत गहरा था. लोगों ने सोशल मीडिया पर समन्विता और उनके अजन्मे बच्चे के लिए पोस्ट किए. एक शख्स ने लिखा कि इस परिवार का दर्द कोई समझ नहीं सकता. हम सब समन्विता के पति और उनके तीन साल के बच्चे के साथ हैं. लोग दिल से दुआ कर रहे हैं कि परिवार को इस गम में हिम्मत मिले.

homeworld

पेट में था 8 माह का बच्चा, सड़क पार करते वक्त हुआ कुछ ऐसा, एक झटके में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी