विदेश » Venezuela US Tension: US Aircraft Carrier in Caribbean | Tension Rises Between US and Venezuela- वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है कभी भी अमेरिका हमला कर सकता है

Venezuela US Tension: US Aircraft Carrier in Caribbean | Tension Rises Between US and Venezuela- वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है कभी भी अमेरिका हमला कर सकता है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

वेनेजुएला ने अमेरिका को अपनी तेल और खनिज संपत्ति में बड़ी हिस्सेदारी देने का लालच दिया था, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इसे ठुकरा दिया. अब अमेरिका ने कैरिबियन में सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर भेजा है और ड्रग ट्रैफिकिंग नावों पर लगातार हमले तेज कर दिए हैं.

वेनेजुएला के पास पहुंचा अमेरिका का 'बाहुबली', US आर्मी कभी भी कर सकती है हमला!वेनेजुएला और अमेरिका में तनाव बढ़ा.

वेनेजुएला और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्टों के मुताबिक वेनेजुएला ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के निर्देश पर ट्रंप प्रशासन को एक ऐसा ऑफर दिया था जिसे कोई भी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था वाला देश बचाने के लिए दे सकता था. यह ऑफर था वेनेजुएला की तेल और खनिज संपत्ति में अमेरिका को दबदबे वाली हिस्सेदारी देने का. लेकिन अब संकेत साफ दिख रहे हैं कि अमेरिका ने इस लालच को स्वीकार नहीं किया है. बल्कि इसके उलट अमेरिका जो कदम उठा रहा है उससे कभी भी वेनेजुएला पर हमले का खतरा बना हुआ है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि महीनों तक चली गुप्त बातचीत में मादुरो के शीर्ष सहयोगियों ने ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने ऐसा प्रस्ताव रखा था, जिसमें अमेरिका को मौजूदा और भविष्य की तेल और गोल्ड परियोजनाओं में प्राथमिक हिस्सेदारी मिलती. अमेरिकी कंपनियों को विशेष कॉन्ट्रैक्ट दिए जाते. चीन की ओर जा रहे तेल को अमेरिका की तरफ मोड़ने का वादा भी था. इतना ही नहीं मादुरो चीन, ईरान और रूस की ऊर्जा और खनन कंपनियों के साथ अपने समझौते कमजोर करने या समाप्त करने तक को तैयार थे. यह ऑफर लगभग मादुरो सरकार के राजनीतिक भविष्य की कीमत जैसा था.

ट्रंप ने ठुकरा दिया ऑफर

लेकिन ट्रंप प्रशासन ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और पिछले हफ्ते वेनेजुएला के साथ कूटनीतिक बातचीत खत्म कर दी. उसी समय अमेरिकी बयानबाजी में मादुरो को नार्को टेरर कार्टेल कहने का सिलसिला और तेज हो गया. साथ ही कैरिबियन सागर में अमेरिकी युद्धपोतों की तैनाती बढ़ाई गई. वहीं अमेरिकी बलों ने वेनेजुएला से ड्रग्स लाने के आरोप में नावों पर हमले भी शुरू कर दिया. अब तनाव का सबसे बड़ा संकेत सामने आया है. दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड फोर्ड को कैरिबियन भेज दिया गया है.

अब तनाव का सबसे बड़ा संकेत सामने है. दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड फोर्ड कैरिबियन सागर में पहुंच गया है. एयरक्राफ्ट कैरियर किसी बाहुबली से कम नहीं है. इस पर चार हजार से ज्यादा नौसैनिक तैनात हैं और दर्जनों लड़ाकू विमान मौजूद हैं. यह तैनाती ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है कि हालात सैन्य कार्रवाई की ओर बढ़ सकते हैं.

वेनेजुएला पर अमेरिका करेगा हमला?

वेनेजुएला पर अमेरिका करेगा हमला?
NPR की रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘टेबल सेट हो रहा है’ यानी माहौल तैयार किया जा रहा है. इसके समानांतर अमेरिका ने एक और मोर्चा भी सक्रिय कर दिया है. शनिवार को उसने ड्रग ट्रैफिकिंग के शक में एक और नाव को निशाना बनाया. इसमें तीन लोगों की मौत हुई. यह सितंबर से अब तक 21वां हमला है. इन हमलों में कुल 83 लोगों की मौत हो चुकी है. कांग्रेस, मानवाधिकार समूह और कई सहयोगी देश इन हमलों की वैधता पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इनके लिए कानूनी अनुमति मौजूद है.

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

वेनेजुएला के पास पहुंचा अमेरिका का ‘बाहुबली’, US आर्मी कभी भी कर सकती है हमला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी