विदेश » Rahul Gandhi| Rahul Gandhi H-Bomb| Rahul Gandhi brazilian model identity| rahul gandhi photo| brazilian model photos free download website| pixels stock website| vote chori brazilian model| राहुल गांधी| राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम| ब्राजीलियन मॉडल फ्री फोटो डाउनलोड

Rahul Gandhi| Rahul Gandhi H-Bomb| Rahul Gandhi brazilian model identity| rahul gandhi photo| brazilian model photos free download website| pixels stock website| vote chori brazilian model| राहुल गांधी| राहुल गांधी का हाइड्रोजन बम| ब्राजीलियन मॉडल फ्री फोटो डाउनलोड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Rahul Gandhi ने जिस ब्राजीलियन लड़की की तस्वीर वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेयर की थी. उसकी तस्वीर 2 फ्री वेबसाइटों से डाउनलोड की गई थी. पीसी के बाद इन वेबसाइटों के बारे में खुलासा हुआ है और पता चला है कि ये तस्वीर यहां पर आखिर कैसे पहुंची थी.

यहां से फ्री में डाउनलोड हुई मॉडल की फोटो, राहुल का H-बम विदेश में भी फटाब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर फ्री वेबसाइटों से की गई डाउनलोड

ब्रासीलिया: राहुल गांधी ने वोट चोरी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक महिला की तस्वीर दिखाई थी, दावा था कि इस महिला की तस्वीर अलग-अलग नाम के वोटर कार्ड्स पर लगाकर हरियणा चुनावों में 22 बार वोट डाला गया. राहुल गांधी ने सवाल किया था कि इस विदेशी लड़की का नाम हरियाणा के वोट लिस्ट में आया कैसे? कांग्रेस प्रमुख के इस सनसनीखेज दावे के बाद एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक इस लड़की की तस्वीर 2 वेबसाइटों से फ्री में डाउनलोड की गई है.

अब सवाल उठ रहा है कि ये तस्वीर फ्री वेबसाइटों पर आई कैसे और इसे डाउनलोड करना इतना आसान क्यों था?

दरअसल, जब सोशल मीडिया पर इस लड़की की तस्वीर वायरल हुई तब सोशल मीडिया पर लोगों ने एक फोटोग्राफर को खोज निकाला, जिसका नाम माथियस फेरेरो है. लोगों को लगा कि राहुल गांधी की पीसी के बाद वायरल हो रही ये ब्राजीलियन मॉडल लड़की माथियस फेरेरो ही है लेकिन असल में ये ब्राजील के बेलो होरिजोटे शहर में रहने वाले एक फोटोग्राफर निकले, जिन्होंने 2017 में एक फीमेल फ्रेंड से इजाजत लेकर तस्वीर खींची थी.

लड़की के दोस्त ने कहां डाल दी तस्वीरें?

इस फोटोग्राफर ने फोटो तो इजाजत से ही ली थी लेकिन बाद में ये तस्वीर पेक्सल्स और स्टॉक फोटोग्राफी जैसी वेबसाइट पर डाल दी. यहां से इस फोटो को फ्री में डाउनलोड किया जा सकता था. इस तस्वीर को ‘ब्लू डेनिम जैकेट पहने महिला’ टाइटल से डाला गया था. इसे 2 वेबसाइटों से 4 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. ये वेबसाइटें पेड सब्सक्रिप्शन के अलावा यूजर्स को लिमिटेड तस्वीरें फ्री में भी डाउनलोड करने की सुविधा देती हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर कई प्रकाशनों में भी इस्तेमाल की जा चुकी है. यहीं से ही लड़की की तस्वीर गलत जगहों पर इस्तेमाल करने के लिए भी डाउनलोड की गई है.

बुरी तरह फंस गया वो फोटोग्राफर

राहुल गांधी के खुलासे के बाद वोट चोरी के आरोपों का और कुछ हो ना हो लेकिन हजारों किलोमीटर दूर बैठे फोटोग्राफर फेरेरो अपनी गलती से बुरे फंस गए हैं. न्यूज एजेंसी आओस फेटोस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें तस्वीर वाली मॉडल मान चुके हैं और इतना परेशान कर रहे हैं कि उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा. माथियस फेरेरो के दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक भी हो चुके हैं.

क्या है उस लड़की असली पहचान?

बता दें कि राहुल गांधी ने जो तस्वीर दिखाई वो असल में लारिसा नेरी (Larissa Nery) नाम की महिला की है. लारिसा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कंफर्म किया है तस्वीर असल में उन्हीं की है. उन्होंने बताया कि कई रिपोर्टर्स उनसे इस बारे में बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सभी को ज्यादा डीटेल देने से मना कर दिया है.

homeworld

यहां से फ्री में डाउनलोड हुई मॉडल की फोटो, राहुल का H-बम विदेश में भी फटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी