Last Updated:
सर्दियों की दस्तक होते ही भयानक चेतावनी से दुनिया कांप गई है. एक्सपर्ट्स ने उस ‘राक्षस’ के बारे में खुलासा किया है, जिसकी वजह से हजारों मौतें होने वाली हैं. बताया जा रहा है कि ऐसा वक्त आने वाला है, जिसके लिए पावरफुल देश के अस्पताल भी तैयार नहीं हैं.
ब्रिटेन में सर्दियों के लिए SOS जारीलंदन: इस बार सर्दियों का मौसम सबसे भयानक होगा…शहर-शहर हजारों लोग मारे जाएंगे. अस्पलातों का ऐसा हाल हो जाएगा कि पैर रखने की जगह नहीं बचेगी. ये कोई दूर भविष्य का पूर्वानुमान नहीं है बल्कि आने वाले महीनों के लिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी है. विशेषज्ञों इस आफत को लेकर इस कदर आश्वस्त हैं कि उन्होंने आने वाली मौतों का आंकड़ा भी जारी कर दिया है. ये भयानक त्रासदी ब्रिटेन में आने वाली है, जिसके लिए अभी से ही SOS जारी कर दिया गया है.
Britain में क्या होने वाला है?
SOS में लोगों को दी गई ये सलाह
यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) मुताबिक इंग्लैंड में फ्लू से 7,757 मौतें हुई हैं, जबकि पिछले साल यह संख्या 3,555 थी. ऑस्ट्रेलिया ने अभी-अभी अपने सबसे खराब फ्लू सीजन का सामना किया है, जिसमें 410,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. विशेषज्ञों का कहना है, ब्रिटेन की संभावित स्थिति कुछ ऐसी ही देखी जाएगी. यही वजह है कि आज शीर्ष नर्स ‘फ्लू जैब SOS’ जारी कर दिया है. चेतावनी जारी करते हुए लोगों से बीमारी को बचने के लिए टीका लगवाने की सलाह दी गई है.
November 06, 2025, 20:31 IST





