व्यापार » Stocks To Buy : ये एनर्जी शेयर भरेगा आपकी जेब! 6 महीने में दे चुका 30 फीसदी मुनाफा, ब्रोकरेज अब भी बुलिश

Stocks To Buy : ये एनर्जी शेयर भरेगा आपकी जेब! 6 महीने में दे चुका 30 फीसदी मुनाफा, ब्रोकरेज अब भी बुलिश

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Stocks To Buy : भारत में भी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 21.6% (मॉड्यूल) और 13.3% (सेल) है. मोतीलाल ओसवाल ने अब इस वारी एनर्जीज शेयर को खरीदने की सलाह दी है.

Stocks To Buy : ये एनर्जी शेयर भरेगा आपकी जेब! 6 महीने में दे चुका 30% मुनाफावारी एनर्जीज शेयर पिछले छह महीनों में करीब 31 फीसदी तक बढ़ चुका है.

नई दिल्‍ली. सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी वारी एनर्जीज (Waaree Energies) पर ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल बुलिश है. ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि ‘बुल केस’ में वारी एनर्जीज शेयर का भाव 5859 रुपये तक जा सकता है. यह इसके करंट प्राइस से 75 फीसदी ज्‍यादा है. वहीं, सामान्‍य परिस्थितियों में भी इस शेयर में 18 फीसदी का उछाल देखा जा सकता है और यह 4000 रुपये का स्‍तर छू सकता है. गुरुवार, 6 नवंबर को यह शेयर एनएसई पर 3364.80 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

वारी एनर्जीज शेयर पिछले छह महीनों में करीब 31 फीसदी तक बढ़ चुका है और यह अपने 1,503 रुपये के IPO प्राइस से अब तक 130% से अधिक की बढ़त दर्ज कर चुका है. साल 2025 में अब तक यह शेयर निवेशकों को 17 फीसदी मुनाफा दे चुका है. हालांकि, एक साल में वारी एनर्जीज शेयर की कीमत में 7 फीसदी की गिरावट आई है.

क्‍यों मोतीलाल ओसवाल है बुलिश

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, वारी एनर्जीज के पास 5.4 गीगावाट (GW) सेल और 16.1 GW मॉड्यूल क्षमता है. साथ ही इसके पास अमेरिका में भी 2.6 GW का प्लांट है. भारत में भी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 21.6% (मॉड्यूल) और 13.3% (सेल) है, जो इसे दूसरी प्रतिस्‍वर्धी कंपनियों से आगे रखती है. कंपनी के पास इस समय ₹47,000 करोड़ का मजबूत ऑर्डर बुक है, जबकि इसका EBITDA FY26 में ₹5,500–6,000 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है.ब्रोकरेज के मुताबिक, FY25 से FY28 के बीच कंपनी का EBITDA 43% CAGR और शुद्ध मुनाफा 40% CAGR की दर से बढ़ सकता है.

वारी एनर्जीज शेयरों का ट्रेडिंग वॉल्यूम्स लगातार मजबूत बना हुआ है, जो निवेशकों की स्थायी रुचि की ओर इशारा करता है. मुख्य सूचकांकों की तुलना में वारी एनर्जीज़ के रिटर्न्स बेहतर रहे है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी को घरेलू खिलाड़ियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अमेरिका की नीतियों में बदलाव से टैरिफ पर असर जैसे जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

Stocks To Buy : ये एनर्जी शेयर भरेगा आपकी जेब! 6 महीने में दे चुका 30% मुनाफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी