Last Updated:
सूडान में चल रहे संघर्ष के बीच ओडिशा के रहने वाले आदर्श बेहरा को RSF मिलिशिया ने अगवा कर लिया है. वीडियो में वह दो सैनिकों के बीच बैठे दिखे, जो उनसे शाहरुख खान और RSF प्रमुख डगालो पर सवाल कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार बेहरा को अल-फशीर से उठाकर RSF के गढ़ न्याला शहर ले जाया गया है.
सुडान में भारतीय युवक किडनैप हो गया है. नई दिल्ली. युद्धग्रस्त सूडान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ओडिशा के रहने वाले भारतीय नागरिक आदर्श बेहरा को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) नामक मिलिशिया समूह ने अगवा कर लिया है. सूडान में पिछले डेढ़ साल से सेना (SAF) और RSF के बीच खूनी संघर्ष जारी है। जिसके चलते सूडान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है. इसी हिंसा के बीच भारतीय नागरिक का अगवा होना भारत सरकार के लिए नई चुनौती बन गया है. एक वायरल वीडियो में वो आरएसएफ की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं.
36 वर्षीय आदर्श बेहरा ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के रहने वाले हैं और सूडान के अल-फशीर शहर में काम करते थे. सूत्रों के मुताबिक RSF के सशस्त्र लड़ाकों ने उन्हें अल-फशीर से किडनैप कर लिया और बाद में उन्हें दक्षिण दारफुर के न्याला शहर ले जाया गया, जो RSF का एक प्रमुख ठिकाना माना जाता है. बताया जा रहा है कि बेहरा सूडान में एक निजी कंपनी में तकनीकी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आदर्श बेहरा दो हथियारबंद RSF सैनिकों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक सैनिक उनसे पूछता है, “क्या तुम शाहरुख खान को जानते हो?” वहीं दूसरा सैनिक उन्हें RSF प्रमुख मोहम्मद हमदान डगालो के समर्थन में “डगालो गुड बोलो” कहता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद भारत में हड़कंप मच गया है और उनके परिवार के लोग सदमे में हैं.
भारतीय दूतावास इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर वहां के प्रशासन के संपर्क में है. सूडान में अप्रैल 2023 से सैन्य बल (SAF) और RSF के बीच संघर्ष जारी है, जिसके कारण अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं. राजधानी खार्तूम समेत कई इलाके पूरी तरह तबाह हो चुके हैं. ऐसे हालात में किसी विदेशी नागरिक का अपहरण एक बेहद गंभीर संकेत है. भारत सरकार अब बेहरा की सुरक्षित वापसी के लिए कूटनीतिक स्तर पर प्रयास तेज करने की तैयारी में है.

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
November 03, 2025, 18:55 IST





