विदेश » वियतनाम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत 5 लापता, बर्बाद हुई 5300 हेक्टेयर फसल

वियतनाम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत 5 लापता, बर्बाद हुई 5300 हेक्टेयर फसल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Vietnam Floods: वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से 35 मौतें, 5 लापता. सरकार ने ह्यू, डा नांग, क्वांग त्रि, क्वांग न्गाई को राहत फंड दिया.

वियतनाम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत 5 लापता, बर्बाद हुई फसलवियतनाम में बाढ़ से बुरे हालात.

हनोई: वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से तबाही का मंजर सामने आया है. भारी बारिश और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है. वहीं 5 लोग अब भी लापता हैं और 60 अन्य घायल हैं. वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को यह जानकारी दी. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 16,500 से ज्यादा घर अभी भी जलमग्न हैं, जबकि 361 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके अलावा आसपास के इलाकों में ऐसी अव्यवस्था फैल चुकी है कि वहां पर लोगों को अपनी सामान्य जिंदगी जीना तक मुश्किल हो गया है.

स्थानीय रिपोर्ट बताती हैं कि बाढ़ ने 5,300 हेक्टेयर से ज्यादा चावल और अन्य फसलों को भी बर्बाद कर दिया. इसके अलावा लगभग 800 हेक्टेयर फलों के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया और 42000 से ज्यादा पशु और मुर्गियां या तो मर गईं या बह गईं. वहीं ज्यादातर प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन लगभग 75,000 घरों में अभी भी बिजली नहीं है. वियतनाम सरकार ने मध्य वियतनाम के चार शहरों और प्रांतों को उनके पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए 450 अरब वियतनामी डोंग यानि लगभग 17.93 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आपातकालीन राहत कोष को मंजूरी दी है. इन शहरों और प्रांतों में ह्यू, डा नांग, क्वांग त्रि और क्वांग न्गाई शामिल हैं. इन शहरों को सरकार के इस फंड का लाभ मिलेगा.

इससे पहले अगस्त में वियतनाम के उत्तरी प्रांत डिएन बिएन में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत हो गई थी और तीन अन्य लापता हो गए थे. वियतनाम आपदा एवं डाइक प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ के पानी में लगभग 60 घर बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए. यातायात बाधित होने के कारण तीस गांव अलग-थलग पड़ गए. इन गांवों में भारी तबाही देखने को मिली. लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस, सैन्य बल, स्थानीय और विभिन्न जन संगठनों के सदस्यों सहित लगभग 700 कर्मियों को तैनात किया गया. बता दें इससे कुछ ही हफ्ते पहले वियतनाम के हंग येन और निन्ह बिन्ह प्रांतों के बीच तटीय क्षेत्रों में तूफान विफा ने दस्तक दी थी. विफा तूफान के आने के कुछ ही हफ्तों बाद अब वहां भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरसा दिया.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

वियतनाम में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 35 लोगों की मौत 5 लापता, बर्बाद हुई फसल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी