Last Updated:
Donald Trump On Nigeria Killing: डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे ज्यादा आबादी वाले अफ्रीकी देश नाइजीरिया के हालात को लेकर धमकी दी है. उन्होंने कहा कि ईरसाइयों पर इस तरह के अत्याचार होते देख अमेरिका चुप नहीं रह सकता. हम दुनिया भर में अपनी विशाल ईसाई आबादी को बचाने के लिए तैयार हैं.
डोनाल्ड ट्रंप. (Credit- Reuters)राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा- ‘जब ईसाइयों या ऐसे किसी भी समूह का नाइजीरिया की तरह कत्लेआम हो रहा है, तो कुछ तो करना ही होगा! मैं कांग्रेसी रिले मूर, अध्यक्ष टॉम कोल और सदन की विनियोग समिति के साथ मिलकर इस मामले की तुरंत जांच करने और मुझे रिपोर्ट करने का अनुरोध करता हूं. नाइजीरिया और कई अन्य देशों में इस तरह के अत्याचार होते देख अमेरिका चुप नहीं रह सकता. हम दुनिया भर में अपनी विशाल ईसाई आबादी को बचाने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम हैं!’
नाइजीरिया में धार्मिक हिंसा
नाइजीरिया में हो रही इस धार्मिक हिंसा को लेकर पहले भी अमेरिकी कांग्रेस सदस्यों ने चिंता जाहिर की है. बता दें कि हिंसा का एक कारण इस्लामिक समूह बोको हरम और इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविन्स जैसे समूह भी हैं. ऐसे चरमपंथी इस्लामिक समूह ईसाइयों को निशाना बना रहे हैं. अकॉर्ड की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया में ईसाई धर्म के लोगों के खिलाफ इस तरह से हिंसा फैलाने का आधार धार्मिक असहिष्णुता और कट्टरवाद है. नाइजीरिया में ईसाई धर्म या इस्लाम धर्म के लोगों की तादाद ज्यादा है, 47 से 54 फीसदी लोग यहां इस्लाम को मानते हैं.
नहीं खत्म हो रहा है संघर्ष
उत्तरी हिस्से में मुसलमानों की आबादी ज्यादा है. इस हिस्से में गरीबी भी ज्यादा है. वहीं दक्षिण-पूर्वी इलाके में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है. यहां लोगों की जीवनशैली भी काफी बेहतर है. नाइजीरिया में दोनों धर्मों के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी है. मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ईसाइयों के विरोध के बावजूद वहां उत्तरी राज्यों में इस्लामी शरिया कानून को माना जा रहा है. दोनों धार्मिक समूहों की आपसी लड़ाई अब हिंसक रूप ले चुकी है.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
November 01, 2025, 15:37 IST





