Last Updated:
FD Interest Rates: निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से सुरक्षित और गारंटी वाला ऑप्शन माना जाता है. खासकर एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट लोग ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कम समय के लिए अच्छा ब्याज और जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सुविधा दोनों मिलती हैं. आइए जानते हैं देश के पॉपुलर बैकों की ओर से एक साल की एफडी पर दी जा रही ब्याज दरों के बारे में


देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank में एक साल के लिए FD पर आम ग्राहकों को 6.25 फीसदी ब्याज जबकि सीनियर सिटीजन्स को 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

प्राइवेट सेक्टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक में एक साल की FD करने पर आम लोगों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक भी एक साल की एफडी पर आम लोगों को 6.25 फीसदी ब्याज और सीनियर सिटीजन्स को 6.75 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है.

फेडरल बैंक में एक साल की FD करने पर आम लोगों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है.

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में एक साल की FD पर आम निवेशकों को 6.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों 6.75 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है.

विनय कुमार झा
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 01, 2025, 18:46 IST





