विदेश » दुनिया का सबसे बड़ा जिला कौन सा, जो एरिया में ब्रिटेन और महाराष्ट्र से भी बड़ा

दुनिया का सबसे बड़ा जिला कौन सा, जो एरिया में ब्रिटेन और महाराष्ट्र से भी बड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp

क्या आपको मालूम है कि दुनिया में सबसे बड़ा जिला कौन सा है. जवाब कतई आसान नहीं है. क्योंकि इस सवाल पर एआई भी चकरा जाते हैं. ज्यादातर का जवाब साखा होता है, जो रूस में है, लेकिन दरअसल वो जिला नहीं बल्कि राज्य है. दुनिया का सबसे बड़ा जिला चीन में है. इसे छोतान या खोतान कहते हैं. ये एरिया में ब्रिटेन से बड़ा है और अगर भारत से तुलना करें तो महाराष्ट्र से भी कहीं ज्यादा बड़ा.

दुनिया का सबसे बड़ा जिला चीन के शिनजियांग प्रांत में स्थित “छोतान” है, जिसे कभी-कभी खोतान भी कहा जाता है. यह एक जिला यानि काउंटी-स्तरीय प्रशासनिक क्षेत्र. इसका क्षेत्रफल लगभग 267,870 वर्ग किलोमीटर है. ये महाराष्ट्र राज्य से बड़ा है. साथ ही यूनाइटेड किंगडम से भी बड़ा. वैसे ये काफी दिलचस्प जिला भी है.

चीन में काउंटी जिला के बराबर होते हैं. हालिया आंकड़ों के अनुसार, चीन में करीब 1,300 से 1,400 काउंटियां (जिले) हैं. हालांकि ये संख्या समय-समय पर बदलती रहती है. चीन में सबसे बड़ा प्रांत यानि प्रोविंस होता है. फिर प्रीफेक्टर यानि शहर और मंडल और तीसरे नंबर पर जिला यानि काउंटी आते हैं. फिर टाउन का स्तर आता है.

जिले (काउंटी) का सबसे बड़ा प्रशासनिक अधिकारी एक नहीं दो समकक्ष लोग होते हैं. काउंटी पार्टी सचिव होता है. ये जिले का वास्तविक सबसे शक्तिशाली अधिकारी होता है. वह काउंटी की कम्युनिस्ट पार्टी समिति का प्रमुख होता है. सभी मुख्य नीतिगत फैसलों पर अंतिम मुहर लगाता है. ये पार्टी स्तर पर नियुक्त किया जाता है.

सरकार की ओर से हर काउंटी में काउंटी प्रमुख होता है, जो रोजाना के प्रशासनिक कामों की जिम्मेदारी संभालता है. ये भूमिका भारत के जिलाधिकारी के बराबर मानी जा सकती है. तो आइए छोतान जिले के बारे में जानते हैं

कभी यहां आते थे भारतीय और फारसी व्यापारी

छोतान प्राचीन रेशम मार्ग पर एक प्रमुख ओएसिस (नखलिस्तान) था. यहां से होकर चीन से रेशम, मसाले और अन्य कीमती सामान पश्चिम की ओर जाते थे और पश्चिमी देशों से लोग चीन में आते थे. ये ऐसी जगह थी, जहां भारतीय, फारसी, चीनी और तिब्बती संस्कृतियों का अनूठा मेल देखने को मिलता था.

यहां बड़ा रेगिस्तान भी

यहां का दुनिया के बड़े रेगिस्तानों में भी एक है. इस रेगिस्तान को “मौत का समुद्र” या “जाने का कोई रास्ता नहीं” जैसे नामों से भी जाना जाता है. यहां रेत के टीलों की ऊंचाई कहीं-कहीं 300 मीटर (लगभग 1000 फीट) तक पहुंच जाती है.

आज ये उइगर मुस्लिम इलाका

इस्लाम के प्रसार से पहले छोतान बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र था. यहां कई बौद्ध मठ और स्तूप थे. चीनी यात्री जुआनजांग ने अपने यात्रा-वृत्तांत में छोतान के समृद्ध बौद्ध मठों और विद्वानों का वर्णन किया है. बाद में इस इलाके में इस्लाम का प्रभाव बढ़ा. आज ये मुस्लिम-बहुल इलाका है.

क्यों छोतान ही दुनिया का सबसे बड़ा जिला

रूस के साखा को बहुत से लोग दुनिया का सबसे बड़ा जिला मानते हैं लेकिन साखा (याकुतिया) एक जिला नहीं, बल्कि एक “गणराज्य” है, जो रूसी संघ का एक राज्य है. ये भ्रम अक्सर इसलिए हो जाता है क्योंकि साखा को अक्सर दुनिया का सबसे बड़ा “सब-नेशनल प्रशासनिक विभाग” कहा जाता है.

छोतान का क्षेत्रफल 267,870 वर्ग किमी है तो साखा का एरिया 3,083,523 वर्ग किमी में फैला हुआ है. साखा भारत के क्षेत्रफल का 90 फीसदी है. छोतान को चीन का उइगर बहुल इलाका भी कहा जाता है. इसकी कुल आबादी लगभग 120 लाख .यानि 1.2 करोड़ के करीब है. चूंकि इस इलाके में 90-95% मुस्लिम रहते हैं, लिहाजा ये इलाका चीन के लिए संवेदनशील भी है.

दुनिया का सबसे छोटा जिला कौन

वैसे अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे छोटा जिला कौन सा है तो इसमें मालदीव की राजधानी माले का नाम आता है. ये दुनिया का सबसे छोटा जिला होने का मजबूत दावेदार है. इसका क्षेत्रफल है करीब 1.7 वर्ग किलोमीटर.

मालदीव की राजधानी माले को ही एक प्रशासनिक द्वीप माना जाता है. यह दुनिया के सबसे छोटे और सबसे सघन रूप से बसे शहरी क्षेत्रों में एक है. यह एक जिले के बजाय एक शहर है, लेकिन एक राष्ट्रीय राजधानी के रूप में इसका प्रशासनिक दर्जा इसे जिला-स्तरीय इकाई बनाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी