विदेश » Trump Xi Jinping Meet: कभी सख्त तो कभी महान… 6 साल बाद जब मिले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग, तो क्या हुआ, किसने क्या कहा?

Trump Xi Jinping Meet: कभी सख्त तो कभी महान… 6 साल बाद जब मिले डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग, तो क्या हुआ, किसने क्या कहा?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Trump Xi Jinping Meet: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बहुप्रतीक्षित मुलाकात दक्षिण कोरिया में हुई. उनके एक-एक हावभाव से ये समझने की कोशिश की गई कि दोनों नेताओं के जेहन में चल क्या रहा है लेकिन लग रहा था कि दो बेहद सोच-समझकर चलने वाले नेता मिले हैं, जिनका एजेंडा बिल्कुल साफ है.

कभी सख्त कभी महान... 6 साल बाद जब मिले डोनाल्ड ट्रंप- शी जिनपिंग, तो हुआ क्या?शी जिनपिंग-डोनाल्ड ट्रंप. (Credit- Reuters)

Xi Jinping- Donald Trump Meet: आखिरकार विश्व के लिए वो नजारा आ ही गया, जिसका इंतजार पूरे विश्व को था. पर्दे की आड़ में एक दूसरे के दुश्मन बने चीन और अमेरिका के राष्ट्रपतियों की वो मुलाकात- जो सिर्फ दो देशों के रिश्ते नहीं बल्कि ग्लोबल पॉलिटिक्स की भी दिशा बदलने वाली है. दो प्रतिद्वंदी देशों के सर्वोच्च नेता 6 साल बाद आमने-सामने थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का दक्षिण कोरिया के गिम्हे एयर बेस पर गर्मजोशी से स्वागत किया, यही तो राजनीति है कि एक-दूसरे के खिलाफ पुरजोर बयानबाजी करने के बाद दोनों मुस्कुराकर मिले.

ट्रंप ने रेड कारपेट पर खड़े होकर शी जिनपिंग से हाथ मिलाया और मुस्कराते हुए कहा- ‘आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा.’ शी जिनपिंग भी जानते हैं कि इस मुलाकात का उद्देश्य कोई सामान्य कूटनीति नहीं बल्कि एक बड़े मंच पर मोलभाव करना है, ऐसे में उनका व्यवहार काफी संतुलित दिखा. ट्रंप ने उन्हें आगे कहा – ‘हमारी बैठक बहुत सफल होगी, इसमें कोई शक नहीं लेकिन शी बहुत सख्त मोलभाव करने वाले हैं, ये अच्छी बात नहीं है.’

ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति को कहा- सख्त नेगोशिएटर

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह शी जिनपिंग को अच्छी तरह जानते हैं और दोनों के बीच हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब दिया कि हो सकता है हमारे बीच अच्छी समझ बनेगी. हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है और हमेशा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति पहले भी शी जिनपिंग को मित्र कह चुके हैं लेकिन साथ ही उन्हें सख्त आदमी बताया, जिसके साथ समझौता करना आसान नहीं है.

क्या बोले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग?

ट्रप की तारीफों के जवाब में शी जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका दो अहम देश होने की वजह से अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कंधे से कंधा मिलाकर काम सकते हैं, ताकि चीजें दोनों देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए और बेहतर हो सकें. उन्होंने आगे कहा – ‘हम इस तरह आमने-सामने नहीं दिखते और ये बिल्कुल सामान्य बात है.’ उन्होंने कहा कि दो बड़ी आर्थिक ताकतों के बीच इस तरह का मतभेद सामान्य है और अमेरिका-चीन को ये मतभेद खत्म करके पार्टनर और दोस्त के रूप में काम करना होगा. गाजा मसले को सुलझाने में डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका को लेकर शी जिनपिंग ने उनकी तारीफ की और थाईलैंड-कंबोडिया सीमा तनाव के समझौते को लेकर उनके प्रयासों को भी सराहा.

अमेरिका-चीन के बीच तनावपूर्ण हैं रिश्ते

अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में तनाव की कई वजहें हैं. इसमें व्यापार डील से लेकर रूस से तेल खरीदने तक का मुद्दा शामिल है. पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका की एक्सपोर्ट कंट्रोल नीति और चीन की रेयर अर्थ एक्सपोर्ट पर सख्ती को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है. 1 नवंबर से अमेरिका चीनी सामान पर 100 फीसदी टैरिफ की घोषणा कर चुका है. इस मीटिंग में ये मुद्दा मुख्य रूप से उठने वाला है. इसके अलावा रूस से तेल व्यापार को लेकर भी दोनों देशों के बीच समझौते की कोशिश होगी.

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

कभी सख्त कभी महान… 6 साल बाद जब मिले डोनाल्ड ट्रंप- शी जिनपिंग, तो हुआ क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी