Agency:एजेंसियां
Last Updated:
अमेरिका ने मिसाइल विध्वंसक USS ग्रेवली को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में तैनात किया है. वेनेजुएला ने इसे ‘फॉल्स फ्लैग अटैक’ की साजिश बताया और अमेरिका पर युद्ध की तैयारी का आरोप लगाया.
अमेरिकी जहाज.कैरेबियाई क्षेत्र में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिका ने मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत USS ग्रेवली को त्रिनिदाद एवं टोबैगो में तैनात किया है. यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में CIA को वेनेजुएला में गुप्त अभियानों की अनुमति दी थी. अमेरिका इससे पहले विमानवाहक पोत USS गेराल्ड आर. फोर्ड को भी कैरेबियाई समुद्र में भेज चुका है, जो अब वेनेजुएला की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
वेनेजुएला ने लगाया उकसाने का आरोप
दूसरी ओर, वेनेजुएला सरकार ने अमेरिका और त्रिनिदाद दोनों पर सैन्य उकसावे का आरोप लगाया है. वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने बयान जारी कर कहा, ‘हमारे देश के खिलाफ एक ‘फॉल्स फ्लैग अटैक’ की साजिश रची जा रही है. इसका मकसद क्षेत्र में सैन्य टकराव पैदा करना है.’ ‘फॉल्स फ्लैग अटैक’ यानी ऐसा हमला जिसमें असली जिम्मेदार कोई और होता है, लेकिन उसे किसी तीसरे पक्ष के सिर पर मढ़ा जाता है.
मादुरो पर अमेरिका का आरोप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिना सबूत पेश किए मादुरो पर ‘अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह त्रेन दे अरागुआ का नेतृत्व करने’ का आरोप लगाया है. ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में कैरेबियन और प्रशांत क्षेत्र में कई जहाजों पर ‘ड्रग्स स्ट्राइक’ की कार्रवाई की है. इससे पहले, मादुरो ने अमेरिका पर काराकास स्थित अमेरिकी दूतावास में बम लगाने की साजिश का आरोप भी लगाया था. इसे भी उन्होंने फॉल्स फ्लैग बताया था. इससे पहले अमेरिका ने एक पनडुब्बो को भी डुबो दिया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने तब दावा किया था कि ये पनडुब्बी ड्रग्स तस्करों की है. उन्होंने यह भी कहा था कि इस पनडुब्बी के तबाह होने से हजारों लोगों की जान बचेगी.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
October 27, 2025, 12:03 IST





