Last Updated:
Earthquake In Japan: जापान के होक्काइडो में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ, लेकिन किसी जनहानि की खबर नहीं है. वहीं इससे पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तिब्बत में भी हल्के झटके महसूस किए गए.
भूकंप से मचती है तबाही. (सांकेतिक फोटो)टोक्यो: शुक्रवार को जापान के होक्काइडो द्वीप में जोरदार भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह झटका 10 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया. राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है. जापान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है. यह देश प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है, जहां चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेट्स- पैसिफिक, फिलीपीन सागर, यूरेशियन और नॉर्थ अमेरिकन प्लेट्स मिलती हैं. इन्हीं प्लेटों की लगातार हलचल से यहां बार-बार भूकंप आते रहते हैं.
जापान के पास दुनिया का सबसे घना सिस्मिक मॉनिटरिंग नेटवर्क है, जिससे यहां हर छोटे से छोटे झटके को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है. यही वजह है कि देश प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में दुनिया के सबसे तैयार देशों में गिना जाता है.
भूकंप क्यों आते हैं?
धरती की सतह के नीचे कई बड़ी-बड़ी टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार हिलती-डुलती रहती हैं. जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं या आपस में फिसलती हैं, तो ऊर्जा निकलती है और यह झटका भूकंप के रूप में महसूस होता है. जापान, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत जैसे देश इस भूगर्भीय हलचल वाले जोन में आते हैं, इसलिए यहां भूकंप बार-बार आते रहते हैं.
भूकंप के समय क्या करें?
भूकंप आने पर सबसे जरूरी है घबराना नहीं. अगर आप घर के अंदर हैं तो किसी मजबूत मेज या टेबल के नीचे झुककर अपने सिर और गर्दन को ढक लें. खिड़कियों, शीशों, पंखों और भारी फर्नीचर से दूर रहें. अगर आप बाहर हैं तो खुले मैदान या सड़क पर चले जाएं और बिजली के खंभों, पेड़ों या इमारतों से दूरी बनाए रखें. लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें.

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें
योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें
October 25, 2025, 05:41 IST





