व्यापार » पब्लिक प्रोविडेंट फंड । पीपीएफ PPF । Personal Finance । पर्सनल फाइनेंस

पब्लिक प्रोविडेंट फंड । पीपीएफ PPF । Personal Finance । पर्सनल फाइनेंस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

PPF: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ एक सेविंग्स स्कीम है जिसे केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिस के अलावा कुछ बैंकों के जरिए उपलब्ध कराती है. इसमें आप हर साल मिनिमम 500 रुपये से लेकर मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.

सिर्फ ₹500 से शुरू करें निवेश, 15 साल में बनाएं मोटा फंड, धांसू है ये स्कीम

नई दिल्ली. अगर आप ऐसा निवेश चाहते हैं जिसमें जोखिम न हो और रिटर्न भी ठीक-ठाक मिले, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. पीपीएफ देश की सबसे भरोसेमंद सेविंग्स स्कीम में से एक है. यह योजना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि टैक्स बचत का भी शानदार मौका देती है. आप पीपीएफ अकाउंट पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक में खोल सकते हैं.

PPF एक लॉन्ग-टर्म सेविंग स्कीम है जिसे भारत सरकार चलाती है. इसमें आप हर साल मिनिमम 500 रुपये से लेकर मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इसकी लॉक-इन पीरियड 15 साल की होती है यानी इस अवधि के बाद ही आप पूरा पैसा निकाल सकते हैं.

ब्याज दर और टैक्स बेनिफिट्स
वर्तमान में पीपीएफ पर 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है, जिसे सरकार हर तिमाही में तय करती है. सबसे खास बात यह है कि इस पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। साथ ही, धारा 80C के तहत निवेश की राशि पर टैक्स में छूट भी मिलती है यानी यह E-E-E (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी की स्कीम है. निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट- तीनों पर कोई टैक्स नहीं.

कब और कैसे निकाल सकते हैं पैसा?
PPF में 15 साल पूरे होने के बाद आप पूरी रकम निकाल सकते हैं. हालांकि, 5 साल बाद पार्टिशियल विड्रॉल की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर आप लोन भी ले सकते हैं.

क्यों है बेहतर विकल्प?

  • पूरी तरह सरकारी गारंटी यानी जीरो रिस्क
  • टैक्स बचत और फिक्स रिटर्न का कॉम्बिनेशन
  • रिटायरमेंट के लिए मजबूत फंड तैयार करने का सुरक्षित तरीका

PPF : खास बातें
मिनिमम डिपॉजिट : 500 रुपये सालाना
मैक्सिमम डिपॉजिट : 1.5 लाख रुपये सालाना
मैच्‍योरिटी पीरियड : 15 साल
ब्‍याज दर : 7.1 % सालाना
टैक्‍स बेनेफिट : 80C के तहत EEE स्‍टेटस
लोन की सुविधा : उपलब्‍ध
एक्सटेंड करने की सुविधा : पीपीएफ में मैच्‍योरिटी पीरियड 15 साल है. हालांकि इसे एक बार में 5 साल के लिए और एक्‍सटेंड कर सकते हैं.

बाजार में भले ही कई निवेश विकल्प मौजूद हों, लेकिन PPF अपनी स्थिरता, सुरक्षा और टैक्स फायदों के कारण आज भी करोड़ों निवेशकों की पसंद बना हुआ है. यह उन लोगों के लिए आदर्श स्कीम है जो लॉन्ग टर्म में सुरक्षित और भरोसेमंद बचत चाहते हैं.

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

सिर्फ ₹500 से शुरू करें निवेश, 15 साल में बनाएं मोटा फंड, धांसू है ये स्कीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी